मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी। जिले के विकासखंड मानपुर के ग्राम दोरबा निवासी तुलसीराम पिता दसरूराम, जो वर्षों से मिट्टी के कच्चे घर में विषम परिस्थितियों में जीवन बिता रहे थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिले पक्के घर में आत्मसम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले तुलसीराम रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका पुराना मकान से बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। मकान जर्जर होने के कारण हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती लेकर आता था। वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके लिए…
Author: chhattisgarhrajya.in
गांधी जयंती के अवसर पर एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) सीपत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रभात फेरी, स्वच्छता शपथ, सफाई मित्रों का सम्मान तथा विशेष सफाई अभियान शामिल रहे, जिन्होंने संगठन की समाजहित और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री विजय कृष्ण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छोत्सव) के अंतर्गत स्वच्छ भारत का संदेश फैलाना था। इसके बाद टाउनशिप परिसर में आयोजित…
जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने सिंधी कॉलोनी में स्थित दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने बुधवार रात छापा मारा। यहां से तीन विदेशी महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। छापेमारी के दौरान तीन विदेशी महिलाएं बिना सी-फॉर्म भरे स्पा सेंटर में रुकी हुई पाई गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने मीडिया को बताया कि छापेमारी का नेतृत्व आइपीएस और सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) प्रतीक सिंह ने किया। थानाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने एशियन…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही । जिला हाल ही में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर छा गया है। प्राकृतिक सम्पदा, हरे-भरे जंगल, मनमोहक झरने, ट्रैकिंग पथ और सांस्कृतिक विरासत जैसे अद्भुत तत्वों से भरपूर जीपीएम जिले को विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार ही नहीं, बल्कि सतत पर्यटन विकास, स्थानीय आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के साझा विजन का उदाहरण है। जिले के सबसे चर्चित पर्यटन स्थल राजमेरगढ़, ठाड़पथरा, लक्ष्मणधारा, झोझा जलप्रपात, माई का मड़वा की संरचना और संचालन में पर्यावरण संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। पर्यटन के हर…
रायपुर. त्यौहारी सीजन के अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीलर ग्राहकों के लिए विशेष ‘लकी ड्रा धमाका स्कीम’ लेकर आया है। इस स्कीम के तहत ग्राहक पेट्रोल, डीजल एवं लुब्रिकेंट्स की खरीद पर आकर्षक उपहार जीतने का अवसर पा सकेंगे। स्कीम में भाग लेने के लिए न्यूनतम 200 रुपए का पेट्रोल भराना होगा. 1500 रुपए का डीजल, 1 लीटर लुब्रिकेंट्स, 20 लीटर DEF खरीदने वाले वाले भी लकी ड्रा का लाभ ले सकते हैं. जानिए इनाम और लाभ • हर 15 दिन में लकी ड्रा के माध्यम से निश्चित उपहार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा।• मेगा ड्रॉ में ग्राहक…
नई दिल्ली: कोला सेक्टर में धमाका मचाने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अब पानी के कारोबार में भी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नए और सस्ते पानी के ब्रांड ‘कैम्पा श्योर’ के लिए कई क्षेत्रीय पानी बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है। यह कदम 30000 करोड़ रुपये के बेहद प्रतिस्पर्धी और बिखरे हुए पैकेज्ड पानी के बाजार में हलचल मचा सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार कंपनी बहुत ही आक्रामक तरीके से कीमतें तय कर रही है। रिलायंस समूह की FMCG शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक टी. कृष्णकुमार…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने आज टाऊनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के नेतृत्व और उनके मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने…
नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार रात बुखार, थकान और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बेंगलुरु स्थित एमएस रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खड़गे की सेहत के बारे में उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, खड़गे को मंगलवार रात को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी नियमित चिकित्सा जांच (जिसमें ईसीजी भी शामिल है) की गई और डॉक्टरों ने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को त्याग, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल बताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जानते थे कि हमारा राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हर व्यक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति दायित्व का बोध जागृत होगा। हमारा राष्ट्र तभी ऊंचा उठेगा, जब भारत का हर नागरिक राष्ट्र के लिए जीना सीखेगा। इसलिए वे व्यक्ति…
