Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । राजधानी रायपुर में सोमवार को साउथ अफ्रीकी मूल के 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले के रूप में हुई है, जो रायपुर मेट्स यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने भारत आया था। इलाज के दौरान बिगड़ी हालतनिकमबुले को 19 सितंबर को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यूनिवर्सिटी प्रबंधन उसे साउथ अफ्रीकन एंबेसी के निर्देश पर अस्पताल लेकर गया था। बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर उसका बैग चोरी हो गया था जिसमें उसकी दवाइयाँ थीं। दवाइयाँ न मिलने के बाद से उसका…

Read More

कोरिया । कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज छरछा पंडोपारा आंगनवाड़ी केंद्र और शिवपुरचरचा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केंद्र समय पर खुलें और बच्चों को मेनू चार्ट के अनुसार पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन से पहले बच्चों को हाथ धोने की आदत डालने और नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य केंद्र में सफाई और दवाओं की व्यवस्था पर दी हिदायत : कलेक्टर ने आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने…

Read More

बिलासपुर । बेलतरा क्षेत्र के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह बेहद आहत थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल…

Read More

आज शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है. माता ब्रह्मचारिणी का नाम ब्रह्मा जी की शक्ति से प्रेरित है, और इनका उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से माना जाता है. ब्रह्मा जी, जो सृष्टि के सर्जक हैं, की इस शक्ति ने सृष्टि के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जब उनके मानसपुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका, तब माता ब्रह्मचारिणी ने इस कार्य को पूरा किया. इसलिए, स्त्री को सृष्टि का कारक माना जाता है. माता ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है.…

Read More

सूरजपुर. जिले में एक खेत से मूंगफली खाने की घटना को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र को अपनी कार से कुचलकर हत्या कर दी. इस हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी और पीड़ित पक्ष आसपास में रिश्तेदार हैं. पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र तीवरागुड़ी गांव का है. जानकारी के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की रात लगभग 11 बजे की है. तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में बोई हुई मूंगफली तैयार हो चुकी थी. खेतों की रखवाली के लिए उनका छोटा बेटा करण रवि (16 साल) सोमवार…

Read More

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम केडियाडीह तहसील के महानदी क्षेत्र में अवैध रूप से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2…

Read More

बिलासपुर। वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ क्लर्क राकेश तिवारी (31) पर रविवार को उस समय हमला हो गया, जब वह दहेज में मिली कार लौटाने पत्नी के घर पहुंचे। आरोप है कि पत्नी शिखा, ससुर सुशील पांडेय और साले आकाश पांडेय ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से वार किया। घायल क्लर्क ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राकेश तिवारी की शादी 18 फरवरी 2025 को हुई थी और मार्च से दोनों अलग रह रहे हैं। विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। राकेश दो आरक्षकों के साथ कार लौटाने पहुंचे थे। वहीं पत्नी…

Read More

लिवर में जमी गंदगी का होगा सफाया, पाचन भी होगा दुरुस्त अगर आप भी अपने आप को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीता को शामिल करें। खाली पेट फाइबर से भरपूर पपीता खाने से लिवर में जमी गंदगी साफ़ हो जाती है और शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही यह पाचन को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह एक ऐसा फल है जो गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद पाचक एंजाइम जैसे पपेन और भरपूर फाइबर इसे हमारे पेट और लिवर के लिए एक सुपरफूड बनाते हैं। तो, चलिए जानते…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी की आपसे नोकझोंक होती रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपने खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें। वृषभ आज आपको अपने स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि…

Read More

बीजापुर।  भोपालपटनम ब्लाक के नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थापित चिल्लामर्का कैंप से क्रमवार 214 बटालियन, 206 तथा डीआरजी के जवान और एवं बीडीएस की संयुक्त टीम चिल्लामार्का व कांडलापड़ती के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन कम रेकी आभियान हेतु निकली हुई थीं। अभियान के दौरान सोमवार को चिल्लामार्का से आगे लगभग 6 किलोमीटर दूर कांडला पड़ती की तरफ जाते हुए पहले नाले को पार करने के बाद 214 बटालियन सीआरपीएफ की बीडीएस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध चीजें देखी। जिसके बाद सुरक्षा बलों की टीम द्वारा क्षेत्र की सघन जांच करने पर कुल पांच आईईडी क्रमवार पाई गई। जिसे सीआरपीएफ…

Read More