नई दिल्ली – परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्य के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा। श्री गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सुरक्षा उपायों के पालन न करने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों एवं सहयात्रियों द्वारा सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट के उपयोग को सख्ती से लागू किया जाए। बैठक…
Author: chhattisgarhrajya.in
बालोद – 09 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में जुटेंगे देश-विदेश के 15 हजार रोवर-रेंजर बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। 09 जनवरी आज राज्यपाल करेंगे जंबूरी का शुभारंभ प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का डर दिखाकर उनके बैंक खाते से 5 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार मोबाइल पर कॉल कर खुद को अधिकृत अधिकारी बताने वाले ठगों ने लिंक भेजकर जानकारी हासिल की और कुछ ही देर में खाते से रकम पार कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास देर रात एक…
ये कहानी है UPSC एग्जाम क्रैक करने वाले बालामुरुगन की. बालामुरुगन का सपना था की वो बड़े होकर अफसर बनें. बालामुरुगन पढ़ाई में काफी तेज भी थे. लेकिन परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं थी. ऐसे में पढ़ाई के लिए पैसों की कमी का सामना करना पड़ा. परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं थी, ऐसे में बचपन में ही अखबार बचना शुरू कर दिया. ताकि किताबें खरीदने के लिए पैसे आ जाएं. उम्र बेशक छोटी थी लेकिन सपने बड़े थे. लेकिन सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना पड़ा. बालामुरुगन ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए 9 साल की…
हैदराबाद : तेलंगाना में बड़ा सियासी अपडेट सामने आया है। विधान परिषद के अध्यक्ष गुट्टा सुखेन्द्र रेड्डी ने तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कलवाकुंतला कविता का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। के कविता निज़ामाबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थीं। उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद, विधान सचिव ने इसकी पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया। के कविता 2021 में निज़ामाबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं। उन्होंने इससे पहले 3 सितंबर को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी और विधायक पद दोनों से इस्तीफा दे दिया था। के कविता ने विधान परिषद को संबोधित करते हुए…
सिलचर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबिंद्र पुरकायस्थ का निधन हो गया है। वह सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) में भर्ती थी। वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कबिंद्र के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत सभी राजनीतिक शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया है। कबींद्र के पार्थिव शरीर को अस्पताल के एक विशेष कक्ष में रखा गया है। गुरुवार सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को सिलचर स्थित जिला भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा,…
कर्नाटक सरकार ने कम सर्कुलेशन वाले नेशनल हेराल्ड को दो वर्षों में सबसे ज्यादा सरकारी विज्ञापन दिए. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला और करदाताओं के पैसे की लूट का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस ने इसे सही ठहराते हुए बचाव किया. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की तरफ से सरकारी विज्ञापनों के बजट का बड़ा हिस्सा कांग्रेस से जुड़े अखबार नेशनल हेराल्ड को दिए जाने की खबर से सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है. खबर है कि कम पाठक संख्या और राज्य में लगभग जीरो सर्कुलेशन के बावजूद नेशनल हेराल्ड को लगातार दो वित्तीय वर्षों में सबसे अधिक सरकारी विज्ञापन…
रायपुर- /राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार द्वारा लागू की गई APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) व्यवस्था में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश के बड़े राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों को स्थायी और सुरक्षित डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान करने की दिशा में राज्य ने तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनांक 7 जनवरी 2026 तक राज्य के 57,045 विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 57,10,207 विद्यार्थियों में से 50,60,941 विद्यार्थियों की अपार-आईडी सफलतापूर्वक जनरेट की जा चुकी है। यह कुल का 88.63 प्रतिशत है, जो बड़े राज्यों में प्रतिशत के…
कांकेर- नशे की लत कई बार मामूली विवाद को गंभीर अपराध में बदल देती है, जहां घरेलू कलह खून-खराबे तक पहुंच जाती है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां शराब की लत और रोज-रोज की घरेलू हिंसा से तंग आकर एक पूरे परिवार ने हत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। यहां मां, पत्नी, बहन और बच्चों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मर्रामपानी निवासी भगवान सिंह रोजाना शराब के नशे में घर लौटता था और अपनी पत्नी, बच्चों व मां के…
