राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। प्रिंट मीडिया में मतदान के अंतिम 48 घंटे घंटों में विज्ञापन के लिए पूर्वानुमति आवश्यक है। मतदान दिवस अर्थात 11 फरवरी को एवं एक दिन पहले 10 फरवरी को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
Author: chhattisgarhrajya.in
गरियाबंद। स्थानीय निर्वाचन नगर पालिका परिषद् गरियाबंद एवं नगर पंचायत छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा का नगरीय निकाय निर्वाचन प्रथम लेखा जांच 03 फरवरी 2025 व द्वितीय लेखा जांच 8 फरवरी 2025 को व्यय प्रेक्षक जी. आर. देवांगन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान व्यय के नोडल पी.सी. खलखो, सहायक नोडल पूरन लाल पुसरिया सभी निर्वाचन व्यय संपरीक्षक दुष्यंत कुमार (गरियाबंद) जितेन्द्र कुमार (छुरा), ऋषि कुमार साहू (फिंगेश्वर), मनोज कुमार शर्मा (राजिम) जे.डी. वैष्णव (कोपरा) रतन साहू (देवभोग) द्वारा किया गया। व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन व्यय से संबंधित दिशा-निर्देश प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय सीमा बिल व्हाउचर एवं…
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश में 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई। जिसमें गरियाबंद जिले में 7 केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किये थे। इन परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली में 1334 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 679 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 1316 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों ली गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा…
गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा माह फरवरी 2025 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 के अवितरित चना का पात्रता अनुसार वितरण करने का निर्णय लिया गया है। अतः माह फरवरी 2025 में उपरोक्त माहों के बैकलॉग चना के पात्र राशनकार्डधारियों को वितरण तथा इसकी समुचित निगरानी करने के निर्देश दिये गए है। माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 की पात्रता अनुसार बैकलॉग चना के वितरण हेतु खाद्य संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानवार आबंटन जारी करें। माह फरवरी 2025 में नागरिक आपूर्ति…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अनुविभाग राजिम अंतर्गत 12 से 26 फरवरी 2025 तक राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में राजिम के अनुविभागीय अधिकारी विशाल महाराणा ने 8 फरवरी 2025 को आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजिम कुंभ कल्प मेला के लिए प्रस्तावित स्थल ग्राम राजिम एवं चौबेबांधा की सीमा से लगी होने के कारण मेला आयोजन 12 से 26 फरवरी 2025 तक राजिम – चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल तक भारी वाहनों का प्रवेश-आवागमन केवल रात्रि 12 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य किया जायेगा। साथ ही 12, 21 एवं 26 फरवरी…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 9 फरवरी को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 16 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय कौरिनभाठा राजनांदगांव, श्री गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री सर्वेश्वर दास…
दुर्ग। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिक निगम रिसाली के मतदान दलों को सामग्री वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से किया जाएगा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के मतदान दल को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03 से मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार…
दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में निर्वाचनीय कार्य में संलग्न कर्मचारियों हेतु निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से उनके मताधिकार को सुनिश्चित किया जाना है। उपसंचालक समाज कल्याण एवं नोडल अधिकारी डाकमत पत्र (स्थानीय निर्वाचन) श्री अमित परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र हेतु पात्र पाए गए अधिकारी/कर्मचारी 10 फरवरी 2025 को शाम 5.30 बजे तक कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत परिसर दुर्ग में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकतें है। इसके अलावा सामग्री वितरण केन्द्र में भी मतदान कर सकते हैं। मतदान दल के अधिकारी/कर्मचारी के लिए मतदान की व्यवस्था रहेगी। इस हेतु…
रायपुर। रायपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक युवक को कुचल दिया है। यह पूरा हादसा माना थाना इलाके के भटगांव में सड़क के मोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक रायपुर में तैनात फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी का भतीजा है। वह बाइक से एक फंक्शन अटेंड करने गांव जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ। इस मामले में फिलहाल आरोपी हाईवा ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भास्कर वर्मा (22) माना स्थित अपने घर से अपने गांव चिवरी जा रहा था। जहां उसे कोई फंक्शन अटेंड…
कोण्डागांव। जिला की अनंतपुर पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 8 फरवरी को कार्रवाई करते हुए 22 लोगों का चालान काटा और कुल 6600 रुपए का समन वसूल किया। यह अभियान आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर संदिग्ध गाडिय़ों की जांच के दौरान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार और थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक अखिलेश धीवर व उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान…
