Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • मुनिराज के ओजस्वी वचनों ने किया मुग्ध अष्टान्हिका महापर्व: देव-शास्त्र-गुरु की आराधना से गूंजा बड़ा मंदिर…
    • बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा:ओवरस्पीड के कारण पलटा 19 लोगों से भरा ट्रैक्टर, दो की मौत, 5 की हालत गंभीर…
    • विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र में 1.07 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…
    छत्तीसगढ़

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं

    बेमेतरा –   भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा के अंतर्गत थानखम्हरिया सेक्टर में आयोजित किया जा रहा है।

    यह प्रशिक्षण कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी  चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी  सी.पी. शर्मा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को केक निर्माण की आधुनिक तकनीकों, केक की आकर्षक सजावट, गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय, स्वच्छता के मानकों तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बालिकाएं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

    प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया गया। साथ ही केक निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री एवं उपकरणों की जानकारी दी गई तथा केक बनाने की प्रारंभिक विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने, अपने कौशल को निरंतर विकसित करने तथा भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर, मिशन शक्ति से जेंडर विशेषज्ञ तमन्ना, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक राखी यादव, केक प्रशिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग

    July 21, 2026

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा

    July 21, 2026

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.