नवा रायपुर अटल नगर को राज्य शासन ने नई तहसील का दर्जा दे दिया है। है। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन 19 दिसंबर को किया गया है। नवा रायपुर अटल नगर को तहसील बनाने के साथ ही उनकी सीमाएं भी तय की गई है। नई तहसील से 42 गांव के लोगों को फायदा होगा। नवा रायपुर अटल नगर तहसील में उत्तर में मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा नवापारा, पश्चिम में रायपुर है। इसमें कुल छह राजस्व निरीक्षक मंडल पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी, रायपुर 16, कांदुल को शामिल किया गया है। इसी तरह राजस्व निरीक्षक मंडल 6…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली – दिल्ली से पानीपत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पहले सामान्य ट्रेन या सड़क के माध्यम से यह दूरी तय करने में 2 से 3 घंटे का समय का लगता था, लेकिन अब यात्री दिल्ली से पानीपत का सफर महज 1 घंटे में ही पूरा कर लेंगे। दरअसल, इस रूट पर अब नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है, इस रूट में 17 स्टेशन बनाए जाएंगे और इस प्रोजेक्ट का अनुमानित लागत 33,000 हजार करोड़ बताई जा रही है। आपको बता दें कि NCRT ने उत्तरी दिल्ली के महत्वपूर्ण हिस्से में काम…
कोर्ट में अचानक इस बात को लेकर माहौल बहुत गंभीर हो गया। 17 दिन तक रेगुलर हियरिंग नहीं होने पर यह सवाल उठने लगा कि अब अर्जेंट मामलों का क्या होगा? और इसी के चलते वकीलों ने शुक्रवार को अर्जेंट हियरिंग की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट मामलों की लिस्टिंग को लेकर वकीलों को दो टूक में जवाब देते हुए जरूरी मामलों की सुनवाई को लेकर अहम फैसला सुनाया है। साथ ही अर्जेंट हियरिंग के लिए वकीलों के सामने शर्त भी रखी गई है। इससे यह साफ हो जाता है कि हर अर्जेंसी को एक जैसा नहीं समझा जाएगा।…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 13 सेकंड का ये वीडियो खजनी थाना क्षेत्र के उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. मंगलवार को मिड-डे मील में कीड़े पड़े मिले थे. रसोइया गूंजा देवी ने जब बच्चों को खाना परोसा तो बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया. मौके पर मौजूद प्रिंसिपल रीता आर्या ने रसोईया से सवाल जवाब किया तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. पहले हाथापाई हुई और देखते ही देखते स्कूल अखाड़े में तब्दील हो गया। घटना के दौरान बच्चे तमाशबीन बने रहे। बहस से शुरू हुआ मामला इतना…
कोलकाता:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में नहीं उतर पाया है. हेलीकॉप्टर को घने कोहरे के कारण कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि अब पीएम मोदी लोगों को वीडियो कॉल के जरिए संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा. पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे और नदिया में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दौरे का कार्यक्रम है जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर आज एक महिला और उसके परिचित युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। डीएसपी के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर चोटें आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब घटी जब डीएसपी तोमेश यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। कोर्ट परिसर के बाहर थोड़ी देर बात करने के बाद, दोनों आरोपी डीएसपी की कार में बैठ गए। कुछ ही देर में हालात नाटकीय हो गए। पुलिस ने बताया कि महिला ने अचानक चाकू निकाला और डीएसपी…
रिकॉर्ड गिरावट के बाद आखिरकार रुपया 53 पैसे मजबूत हो गया. शुक्रवार को इंटर-बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 53 पैसे मजबूत होकर 89.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. डॉलर फ्लो बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मजबूत हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों के 59 अमेरिकी डॉलर/बैरल के आसपास बने रहने से घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में हाल के हफ्तों में लगातार रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद यह…
बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनी क्र 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए 29 दिसम्बर तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका 29 दिसम्बर तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन कर सकती है। अधिक जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
कोरबा -कोरबा में 19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2015 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ, साथ ही भारतीय वन सेवा में भी उनका चयन हुआ था। आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी का तीसरा प्रयास दिया और 669वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। श्री कुणाल दुदावत ने 11 दिसंबर 2017…
मेष आज आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सदस्यों में यदि आपसी सामंजस्य की कमी थी, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे, जिससे रिश्तो में कड़वाहट अवश्य आएगी। वृषभ आज आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपको अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से…
