मुंगेली – बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, मेला एवं कार्यक्रम आयोजन…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 5 से 9 नवम्बर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद और बस्तर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी…
सेवा, समरसता और स्वास्थ्य का जीवंत संगम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान — रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर…
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत आईसीएआर–एनआईबीएसएम में स्वच्छ प्रशासन की दिशा में सशक्त पहलस्वच्छ प्रशासन, कार्यकुशलता एवं सतत कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर– एनआईबीएसएम), रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तीसरे दिन 18 दिसंबर 2025 को व्यापक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की दिशा में पहल तथा संस्थान परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 28 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित नियमों के अनुसार सभी भौतिक अभिलेखों की…
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज करते हुए संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता को सशक्त रूप से स्थापित किया है। एम्स रायपुर के एमबीबीएस 2023 बैच के छात्रों श्री अनिकेत त्रिपाठी एवं श्री स्रहास दिन्नेपल्ली ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में आयोजित अंतर-महाविद्यालय फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता ‘फार्मक्वेस्ट 2025’ में देशभर की 37 टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।फार्मक्वेस्ट 2025, एम्स भोपाल के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक एवं इंटरएक्टिव शिक्षण के माध्यम से स्नातक चिकित्सा छात्रों में फार्माकोलॉजी विषय…
प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कुलपति डॉ. चंदेल को सौंपे पंजीयन प्रमाण पत्र रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एक बार फिर सफलता की नई इबारत लिखी है.इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संजीवनी धान, छत्तीसगढ़ धान 1919, छत्तीसगढ़ संकर धान 2, बौना लुच्चई, ट्राम्बे छत्तीसगढ़ सोना गाठी, छत्तीसगढ़ भव्या धान प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के अधिकार प्राप्त हुए है। विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन महापात्रा द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति…
भारत की पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की दुखद खबर सामने आई है। पहली मिस इंडिया होने के अलावा वह एक मशहूर फैशन जर्नलिस्ट भी रहीं। उनके निधन की जानकारी फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। उनके परिवार में उनके बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टिना हैं। मुंबई में मेहर कैस्टेलिनो का जन्म हुआ था।साल 1964 में मेहर कैस्टेलिनो पहली फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। आगे चलकर उन्होंने फैशन आर्टिकल लिखने शुरू किए और इस फील्ड में अपना करियर बनाया। उनका काम कई इंटरनेशनल पब्लिकेशन में छपा। मेहर ने कई इंटरनेशनल…
मनरेगा योजना को बदल कर उसकी जगह G Ram G बिल लाने के केंद्र सरकार के फैसले का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है। इसे लेकर पिछले दो दिनों से लोकसभा में बहस चल रही है। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध करते हुए भारी हंगामा किया। लेकिन विपक्ष की इस बिल को रोकने की लगातार कोशिशों के बावजूद भी लोकसभा में यह बिल पारित हो गया है। बिल के पास होने पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए इस बिल की प्रतियां फाड़ दी है। मोदी सरकार का यह नया बिल मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम)…
रायगढ़ । रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित गति से गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार, इंजन से तीसरे जनरल कोच में अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति भांपते ही यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। धुआं फैलते ही यात्रियों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और कोच से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन रुक गई और किसी भी…
रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में जय हरितिमा लेडीज़ क्लब द्वारा एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन कर विश्वविद्यालय में कार्यरत 80 सुरक्षा कर्मियों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म जैकेट एवं टोपी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती ममता लखेड़ा, सचिव श्रीमती दुर्गा प्रजापति, संयुक्त सचिव डॉ. दिप्तिमयी दाश, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू पाली एवं क्रिड़ा प्रभारी डॉ. प्रीति भंडारकर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी मेजर गोवर्धन शर्मा भी उपस्थित थे। क्लब की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया…
