बीना। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना से अपहृत मासूम को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस की सतर्कता से एक मां को उसका 3 साल का खोया हुआ मासूम बच्चा 7 महीने बाद वापस मिल गया है। बच्चे को मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी अनुसार नए बस स्टैंड के सामने क्रिकेट मैदान के बाहर झोपड़ी बनाकर रहने वाले संजय बर्मन का 3 साल का मासूम बच्चा 14 मई 2025 को अचानक गायब हो गया था। संजय कबाड़ बीनने का काम करते हैं। अज्ञात व्यक्ति बच्चे को उठाकर ले गया। परेशान माता-पिता ने हर जगह तलाश की, लेकिन…
Author: chhattisgarhrajya.in
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसमें बताया गया है कि कौन सा एग्जाम किस तारीख को होगा. एजेंसी की तरफ से शेड्यूल का पूरा पीडीएफ जारी किया गया है. बताया गया है कि एग्जाम सेंटर की लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी. आइए जानते हैं कि कैसे आप इस टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं और कौन सी परीक्षा कब होगी. यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा की शुरुआत 31 दिसंबर से शुरू होगी. सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की…
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल धर्मू में अज्ञात बदमाशों द्वारा देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब कार मालिक वकील निराला जागे और उन्होंने अपनी कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत राजगढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कार मालिक वकील निराला ने पुलिस को बताया कि रात के समय उनके घर के बाहर कार खड़ी थी। गुरुवार अल सुबह अज्ञात बदमाशों ने कार…
नीमराणा कस्बे के हीरो चौक स्थित यदुवंशी कॉलोनी में जय गेस्ट हाउस के बेसमेंट में आग लगने से वहां सो रहे पांच युवक झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल बहरोड़ में मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:51 बजे 108 कंट्रोल से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नीमराणा थानाधिकारी राजेशकुमार मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आग…
सुकमा । जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। पुलिस के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रभावी जवाबी कार्रवाई की,…
मोहला । राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे। अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाडिय़ों ने कोच शाहरुख खान के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अर्जित किए। इनमें 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक के साथ-साथ बेस्ट टीम अवार्ड भी शामिल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में भूपेन्द्र, गजेंद्र, खुशी, बिलाल, आनिया, निखिल, पंकज,…
कोटा-हनीट्रैप मामले में करीब एक साल से फरार चल रही 10 हजार रुपए की इनामी आरोपी बबलप्रीत उर्फ नरगिस ने रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस के समक्ष बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। बबलप्रीत के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल इन एब्सेंटिया (अनुपस्थिति में सुनवाई) की कार्यवाही शुरू होने की सूचना मिलते ही वह डर गई और चंडीगढ़ से कोटा आकर पुलिस के सामने पेश हो गई। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि इस मामले में पहले ही असलम शेर खान उर्फ चिंटू उर्फ कालिया, दानिश हनीफी उर्फ नाई, इरफान उर्फ तनू, समा परवीन और गोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा…
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बनकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वर्दी पहनकर घूमते हुए दो महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर में प्रार्थिया सीमा बाई (39 वर्ष), निवासी झरगांव चौकी सोनक्यारी ने 8 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया…
डिजिटल सार्वजनिक खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (Government e-Marketplace – GeM) द्वारा छत्तीसगढ़ के खरीदारों एवं विक्रेताओं के लिए “जेम एक्सीलेंस समिट 2025” का आयोजन कल शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को लोक निर्माण विभाग (Public Works Department – PWD) न्यू सर्किट हाउस, सिवील लाईन्स, रायपुर में किया जाएगा। यह समिट राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक खरीद प्रणाली की दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर सिद्ध होगा।इस समिट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों में डिजिटल सार्वजनिक खरीद…
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लोकप्रिय अभिनेत्री एल्सा घोष अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘ओह तेरी!’ लेकर आ रही हैं, जो 19 दिसंबर 2025 को पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में कश्मीर की खूबसूरत वादियों के दृश्य और एल्सा घोष का एक्शन अवतार, जिसमें वे AK-47…
