Author: chhattisgarhrajya.in

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक़, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में हुई है। यहाँ खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रेन खड़ी थी। इसी बीच एक ट्रेन में आग लग गयी। सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बोगी के अंदर से तेज धुंआ निकलता हुआ देखा। जब वहां पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और…

Read More

बीजापुर। बीजापुर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान राकेश कुल्लों शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव के रहने वाले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के अनुसार, शनिवार सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी की एक टीम महादेव घाट से जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान जवान का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे तेज धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

बिलासपुर, 11 जनवरी 2025/उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन इन दिनों चल रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य तथा सहकारिता विभाग की टीम मुस्तैदी से लगी है। इस क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थिति धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर…

Read More

रायपुर, 11 जनवरी 2025/ शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद सचिव ने बताया कि विभिन्न गति की कौशल परीक्षाओं में से ‘अंग्रेजी‘ मुद्रलेखन गति 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 18 जनवरी शनिवार को तथा 19 जनवरी रविवार को ‘हिन्दी‘ मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 9 चयनित परीक्षा केन्द्रों पर तकनीकी कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आयोजित की जाएगी। उपरोक्त तिथियों में आयोजित परीक्षा संबंधी विस्तृत…

Read More

रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। आज नगर निगम की टीम मालवीय रोड, पेटीलाइन एवं चिकनी मंदिर मार्गाें में पहुंची और सड़कों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया कि दुकानों से सड़कों तक अतिक्रमण किया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर मालवीय रोड एवं पेटीलाइन की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। 32 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उसे हटाया…

Read More

रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का अब त्वरित अमल हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय प्रमुख निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के भी समय पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उपस्थिति की जांच की।…

Read More

रायपुर 11 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर की जांच की और सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपने समय की पाबंदी सुनिश्चित करनी होगी ताकि कार्यालय के कार्य बिना किसी रुकावट के चल सकें। डॉ. सिंह ने आयुष्मान शाखा के संचालन के बारे में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वर्तमान में जो आयुष्मान शाखा प्रथम तल पर स्थित थी, उसे अब ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने…

Read More

रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण करने और मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए है। इसी पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सभी निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने राजधानी मुख्य मार्गाें एवं ब्रिजों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने एवं निर्माण के पश्चात जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सड़कों के निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर सख्ती के साथ कार्रवाई की बात कहीं और सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य को…

Read More

रायपुर, 11 जनवरी 2025/ मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आज विभिन्न दवा दुकानों की जांच की गई। संयुक्त टीम ने 25 मेडिकल स्टोर्स पर जांच कर कार्यवाही की गई। यह जांच नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए की गई। इस जांच कार्यवाही में 12 औषधि निरीक्षक और पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल हुई। जांच में 11 दुकानों से नारकोटिक औषधियाँ बरामद की गईं, जिनमें विक्रय दस्तावेज नहीं पाए गए। संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इन…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जनवरी 2025/संविदा भर्ती के इच्छुक आवेदकों के आवागमन में देरी क़ो ध्यान में रखते हुए संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने 10 जनवरी 2025 को वॉक इन इंटरव्यू में आवेदन जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर अब शाम 5.30 बजे तक किया है. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेलभांठा सारंगढ़ में इंटरव्यू चल रहा है। संविदा पदों में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वाणिज्य, कला, कंप्यूटर के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रायमरी शिक्षक के पद शामिल है। यह विज्ञापन जिले के वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर…

Read More