धमतरी 03 जनवरी 2025/ भारत सरकार द्वारा शासन के विभिन्न विभागों में स्नातक युवाओं के लिए एक्सपरिमेंटल लर्निंग अपॉर्चुनिटी की शुरूआत की गई है, जो कि माय भारत पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर उपलब्ध है। यह एक शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न विभागों की भांति भारतीय डाक विभाग में भी इंटर्नशिप की योजना है। भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी 6 संभागों में यह इंटर्नशिप योजना उपलब्ध है। उप संभागीय निरीक्षक, धमतरी डाक उप संभाग श्री परमेश्वर कुमार साहू ने बताया कि रायपुर डाक संभाग में अधिकतम 50 युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान किया…
Author: chhattisgarhrajya.in
धमतरी 03 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के नगरी और मगरलोड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि, महतारी वंदन योजना, जनधन खाता, जन्म प्रमाण पत्र, कुपोषण मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार कार्ड, पेंशन योजना, राशन, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल बीमा, सिकलसेल, सुरक्षा बीमा योजना, ऋण पुस्तिका इत्यादि से लाभान्वित किया जा रहा है। कोई भी कमार परिवार किसी भी योजना से वंचित ना रहे और और इनका कमार बसाहटों में शत्-प्रतिशत क्र्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर आज नगरी स्थित साहू…
धमतरी 03 जनवरी 2025/ जिले के कुरूद तहसील अंतर्गत ग्राम चरोटा में एक नवजात शिशु को बोरी में भरकर नाली के पास छोड़ दिया गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से समुचित ईलाज के बाद बालक कल्याण समिति धमतरी के आदेश पर शिशु को एक जनवरी 2025 से अस्थायी संरक्षण हेतु विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर में रखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि बालक के वैधानिक पालक/ अभिभावक होने का दावा-आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे 30 दिवस के भीतर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग…
धमतरी 03 जनवरी 2025/ केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) के तहत फरवरी 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को नवमीं से बारहवीं तक पढ़ाई के लिए हर माह एक-एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत 16 फरवरी 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑफलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। इस संबंध…
किसानों को 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का किया गया भुगतान राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 99 हजार 574 किसानों से 4932804.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान…
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव समीर शर्मा ने बताया कि जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम राका तथा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोरी के जल स्त्रोतों में यूरेनियम की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ रसायनज्ञ परिमल दत्ता की उपस्थिति में जिले के विभिन्न ग्रामों के जल स्त्रोतों से जल नमूनों का संग्रहण कर जल में यूरेनियम के परीक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के राज्य स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला एवं अनुसंधान केन्द्र रायपुर कराया गया। जहां जल नमूनों की अत्याधुनिक एडवांस्ड तकनीक आधारित इनडक्टीव कपल्ड प्लाज्मा मास स्पेक्ट्रोमेट्री…
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि आबंटित की है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 64 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख 56 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 झोपड़ी क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि से पक्का मकान क्षति होने पर 6 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 15 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 18 लाख रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल मृत होने पर 64 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से…
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। शासन की महतारी वंदन योजना बदलाव की एक बयार है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 की निवासी नीरा देवांगन ने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाली है। वे घरों में साफ-सफाई एवं अन्य घरेलू काम करती है। जिससे उन्हें मासिक आय लगभग 7 हजार रूपए प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जब महतारी वंदन योजना के तहत जब 1000 रूपए की राशि…
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के जल स्त्रोत विहीन ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। जिससे आने वाले ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के 24 जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या…
सर्दियों के आते ही भारत में अक्सर लोग अपने-अपने घर में गाजर का हलवा बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर का जूस भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? गाजर के जूस में विटामिन ए, फाइबर, विटामिन के1, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि सर्दियों में इस नेचुरल जूस को पीने की सलाह दी जाती है। गाजर के जूस को पीकर आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। मजबूत बनाए इम्यूनिटी अगर आप अपने…
