नई दिल्ली 2 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को डीएपी की किफायती दरों पर निरन्त्र उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 01.01.2025 से अगले आदेश तक की अवधि के लिए एनबीएस सब्सिडी के परे डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पर एकमुश्त विशेष पैकेज को 3,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से बढ़ाने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लाभ: किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यान्वयन रणनीति और लक्ष्य : किसानों को किफायती मूल्य पर डीएपी उर्वरक की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024। धान खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित से अधिक मात्रा में धान की तौलाई किये जाने की जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें आज नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई के प्रस्ताव प्रेषित करने की चेतावनी दी गई है। उप पंजीयक को जारी नोटिस में कहा गया है कि 30 दिसम्बर को पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण…
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री छतीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने हेतु प्राप्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार जिले में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह दिसम्बर 2024 में खनिजों के अवैध खनन के 14 प्रकरण एवं अवैध परिवहन के 102 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए कुल 116 मामले दर्ज किए गए। संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 84. चूनापत्थर के 10 मिटटी इंट/मुरूम के…
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से धान के 7 ठिकानों पर छापा मारते हुए लगभग 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल जब्त धान पर दण्डात्मक कार्रवाई की गई। सीपत तहसील के ग्राम कुकदा में पिन्टू पटेल के यहां से 16.5 क्विंटल धान (78 कट्टी), ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विकास अग्रवाल के यहां से 80 क्विंटल धान (200 कट्टी),…
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले की नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु दिनांक 01 जनवरी 2025 के प्रति निर्देश से मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है,। इसी परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी देने हेतु जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 को आयोजित की गई । बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई कि जारी कार्यकम अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन…
बिलासपुर 2 जनवरी 2025/एन.एच.एम. में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अनंतिम, अंतिम व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट गवर्नमेंट डॉट इन www.bilaspur.gov.in पर इसे अवलोकन किया जा सकता है। ज्ञात हो कि वर्ष 2023-2024 में डिस्ट्रिक्ट डाटा असिस्टेंट, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-एनवीबीडीसीपी-आईडीएसपी, लेबोरेटरी टेक्नीशियन डीपीएचएल, फार्मेसिस्ट आरबीएसके, एएनएम आरबीएसके, एएनएम एनयूएचएम, सेकंड एएनएम एनएचएम, नर्सिग ऑफ़िसर-आईसीयू, अटेंडेंट एनपीएचसीई, एवं लैंब अटेंडेंट पदों का विज्ञापन जारी किया गया था।
बिलासपुर. 2 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखने पहुंचे। उन्होंने दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यों के निर्माण में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के…
बिलासपुर, 2 जनवरी 2025/धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में धान ले जाते दो ट्रैक्टर पकड़ाए। दोनों में 224 बोरी धान ले जाया जा रहा था। धान की कीमत लगभग 2.78 लाख बताई गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी के अफसरों की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जाँच के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उपरोक्त धान बिल्हा से विक्रय हेतु ग्राम टिकारी तहसील मस्तुरी ले जाया जा रहा है। उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज यथा-धान परिवहन हेतु…
कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने न केवल सड़क जाम कर दिया, बल्कि दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माहौल भयावह हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग मौके पर जमा हो गए और दो वाहनों को आग लगा दी। इसके…
रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी की लाश फंदे पर झूलती मिली है। मृतिका की लाश मंगलवार को एस्बेस्टस छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को परिवार के सदस्य डॉक्टर के पास गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटे। उन्होंने देखा कि लडक़ी ने घर के अंदर…
