Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) छत्तीसगढ़ के प्रभारी आलोक डंगस से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोक डंगस के संगठनात्मक कार्यों और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को तैयार करने और युवाओं को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक…

Read More

शक्ति दिवस एवं अमर क्रांतिकारी शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह के लिए दिया आमंत्रण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को दोनों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण…

Read More

केशकाल। केशकाल घाट में शनिवार सुबह दो बड़े ट्रेलरों की आमने सामने हुई टक्कर ने पूरे मार्ग को ठप कर दिया। हादसा घाट के पहले मोड़ पर हुआ, जहां सड़क संकरी होने के कारण वाहन तुरंत हट नहीं पाए और देखते ही देखते दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घटना इतनी अचानक हुई कि पीछे आ रहे वाहनों को रुकने या रास्ता बदलने का मौका नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में घाट पर मालवाहक ट्रक, बसें, यात्री वाहन और दोपहिया गाड़ियाँ फंस गईं। कई घंटे गुजरने के बाद भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है और लोग अभी भी सड़क…

Read More

देश के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए. उन्होंने शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए. यह भव्य विवाह समारोह जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में आयोजित किया गया, जहां देशभर से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की. कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जब बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे तो किसी राजा से कम नहीं लगे थे। इसके बाद से हर कोई उनकी दुल्हनिया को देखना चाहता था। जो हल्दी और मेहंदी में पारंपरिक कपड़े पहनकर बेहद सुंदर नजर आईं। लेकिन बता दें कि शिप्रा का सबसे सुंदर लुक तो अब सामने आया…

Read More

अखिल भारतीय मृदा परीक्षण एवं फसल अनुक्रिया परियोजना, मृदा विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम नकटी, धरमपुरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस की थीम “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी” थी जिसके माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य, संरक्षण तथा सतत कृषि के महत्व से अवगत कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गौरव कुमार जाटव और डॉ. विवेक कुमार सिंघल द्वारा मिट्टी परीक्षण किट के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को मिट्टी के नमूने एकत्रित करने की सही विधि,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक स्पर्श सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री भानु यादव, श्रीमती मुक्ता देवी, श्रीमती रीना बरला, श्री मिकलेश यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

2016 से अब तक 1.12 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना स्वीकृत, लगभग 83 हजार मकानों का निर्माण पूर्ण 2016 से अब तक 1.12 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना स्वीकृत, लगभग 83 हजार मकानों का निर्माण पूर्ण रायपुर, 05 दिसंबर 2025/ खपरैल की छत, बारिश में टपकता पानी, सर्प-बिच्छुओं का खतरा और आर्थिक तंगी इन समस्याओं के बीच वर्षों तक ग्रामीण परिवार पक्के आवास का सपना संजोए बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को सुरक्षित और पक्का आवास प्रदान करने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हुई, जिसने देशभर के लाखों परिवारों के जीवन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सत्र को लेकर कहा कि नया सत्र पूरी तैयारी के साथ 14 दिसंबर से होगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहले दिन विजन @2047 के प्रस्तुतीकरण के साथ उस पर चर्चा होगी. पहले दिन कोई प्रश्न-उत्तर या ध्यानाकर्षण नहीं है. पहले दिन छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा होगी, उसका प्रेजेंटेशन होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जवाब देंगे.विधायकों ने सत्र के लिए कुल 628 सवाल सबमिट किए हैं, जिनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 सवाल ऑफलाइन सबमिट किए…

Read More