Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। व्यापार विहार स्थित टेंट हाउस में काम करने वाले मुकेश साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका आर्य समाज में प्रेम विवाह रागिनी यादव से हुआ था। घटना 2 दिसंबर की रात 11 बजे की है, जब मुकेश घर पर था। आरोप है कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। इस पर जब मुकेश ने आपत्ति जताई तो वह गुस्से में आ गई और गालियां देने लगी। इसके बाद उसने मुकेश की दोनों कलाइयों…

Read More

नई दिल्ली । सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज एमसीएक्स पर गिरावट दर्ज की गई। 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,30,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,30,799 रुपये पर खुला, लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ इसमें तेज गिरावट आई और यह 1,29,599 रुपये तक नीचे गया। दोपहर 12:26 बजे सोना 595 रुपये (0.46%) गिरकर 1,29,867 रुपये पर ट्रेड हुआ। इसी तरह 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी टूट गई। पिछले सत्र का बंद भाव 1,82,352 रुपये प्रति किलो था, जबकि आज यह 1,82,621 रुपये पर खुली। कारोबार के दौरान…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों के परिचय पत्र में संशोधन का निर्णय लिया है । अब भविष्य में जारी होने वाले परिचय पत्रों में “मंत्रालय महानदी भवन” और आपातकालीन नंबर अंकित किया जाएगा । वे शासकीय सेवक जिनके कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं, यदि वे स्वेच्छा से यह संशोधन करवाना चाहते हैं, तो उन्हें अपना पुराना परिचय पत्र जमा करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण शाखा) में आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें ग्लोसी पेपर में प्रिंट कर लेमिनेशन युक्त नवीन परिचय पत्र जारी किया जाएगा । यह आदेश अवर सचिव…

Read More

रायगढ़- रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित आरपीएफ पोस्ट में बुधवार की सुबह एक प्रधान आरक्षक ने अपने सहकर्मी प्रधान आरक्षक की नाइन एमएम पिस्टल से चार गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर थाना और प्लेटफार्म नंबर-एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, महाजन टोला थाना बिछिया जिला रीवा मध्य प्रदेश निवासी प्रधान आरक्षक प्रेम किशोर मिश्रा (48) बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन पर गश्त ड्यूटी पर थे। सुबह करीब चार बजे वे आरपीएफ पोस्ट लौटे। वहीं आरोपित प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर की सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी…

Read More

दिसंबर माह में कई खगोलीय घटनांए होंगी। गुरूवार की रात वर्ष का अंतिम सुपर मून दिखाई देगा। सूर्य के अस्त होते ही पूर्व दिशा में चंद्रमा का दर्शन होगा, जो आधी रात के आसपास अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। सुबह होते ही यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा। यह सुपर मून, सुपर मून की श्रृंखला का तीसरा और वर्ष 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रमा हैं। इस श्रृंखला का चौथा सुपर मून जनवरी 2026 में दिखाई देगा। जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस सुपर मून को ‘कोल्ड सुपर मून’ कहा हैं, धरती के करीब होने के कारण…

Read More

गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के खराब प्रदर्शन ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व रूतुराज गायकवाड के शानदार शतकों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने ती मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने हालांकि पांच विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में छह विकेट पर 362 रन बनाकर यादगार जीत हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने विदेशी धरती पर सबसे…

Read More

मुजगहन इलाके में एक पेट्रोल पंप में आधी रात को लूट हो गई। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डलवाने के बहाने कर्मचारी पर चाकू उड़ाया। इसके बाद मोबाइल व नकदी लूटकर भाग निकले। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।पुलिस के मुताबिक मां शीतला पेट्रोल पंप मेें रात करीब 12 बजे दोपहिया सवार चार युवक पहुंचे। उस समय पेट्रोल पंप में सेल्समैन जयप्रकाश निषाद अकेला था। दो युवकों ने जयप्रकाश को उठाया और गाड़ी में पेट्रोल भरने के लिए कहा। वह पेट्रोल डालने से पहले पैसा देने के लिए कहा। एक…

Read More

जयपुर। जयपुर शहर राजसी किलों, आकर्षक महलों और खूबसूरत बगीचों का खजाना है। ये सभी आकर्षण इस शहर को इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के संगम की तलाश में रहने वाले कपल्स के लिए एक आदर्श जगह बनाते हैं। रॉयल किलों का जादू, नाहरगढ़ में ढलता और उगता सूरज, जल महल का सुकून और पहाड़ों की ठंडक, सब मिलकर ऐसी यादें बनाते हैं, जिन्हें कपल्स कभी भूल नहीं पाते। जयपुर से 10 किलोमीटर दूर इस बाग को महाराजा सवाई जयसिंह ने अपनी दूसरी रानी के लिए उपहार स्वरूप बनवाया था। इस बाग को देखने का सबसे अच्छा समय मानसून और सर्दियों…

Read More

उद्यानिकी विभाग की ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक ने बालोद के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम अड़जाल के किसान श्री संतोष कुमार के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की आधुनिक खेती अपनाई, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 01 एकड़ भूमि से उन्हें 05 लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। पहले किसान संतोष पारंपरिक खरीफ धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था और भूमि भी कई बार खाली रह जाती थी। इसी दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली, जिनके तहत…

Read More

सेवाड़ी(पाली)। नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा के निकट गुरुवार को रघुनाथपुरा के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवगंज से बेड़ा की तरफ जा रही एक निजी बस रघुनाथपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बेड़ा चौकी प्रभारी तेजसिंह जोधा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को बेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस शिवगंज से सवारियां…

Read More