मुजगहन इलाके में एक पेट्रोल पंप में आधी रात को लूट हो गई। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डलवाने के बहाने कर्मचारी पर चाकू उड़ाया। इसके बाद मोबाइल व नकदी लूटकर भाग निकले। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक मां शीतला पेट्रोल पंप मेें रात करीब 12 बजे दोपहिया सवार चार युवक पहुंचे। उस समय पेट्रोल पंप में सेल्समैन जयप्रकाश निषाद अकेला था। दो युवकों ने जयप्रकाश को उठाया और गाड़ी में पेट्रोल भरने के लिए कहा। वह पेट्रोल डालने से पहले पैसा देने के लिए कहा। एक युवक ने फोन पे किया, लेकिन ट्राजेक्शन फेल हो गया। इसके बाद दो युवक पंप के केबिन में घुस गए। जयप्रकाश उसके पीछे गया, तो उसे चाकू दिखाकर मारपीट करने लगे। इसके बाद उससे बिक्री का पैसा और उसका मोबाइल लूटकर जाने लगे, लेकिन जयप्रकाश ने उन्हें केबिन में बंद कर दिया। आरोपियों ने केबिन के कांच को तोड़ दिया। इसके बाद बाहर निकलकर अपनी दोपहिया से फरार हो गए। घटना की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
Trending
- मेडिकल विजा पर भारत आता था बांग्लादेशी, कोलकाता से चोरी के मोबाइल और लैपटॉप की करता था तस्करी, गिरफ्तार
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 की मौत
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बोले नरोत्तम- BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा
- दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा
- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रोड़ा बना 40 हजार करोड़
- सुनेत्रा घर लाएंगी कश्मीरी बहू, 29 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे पार्थ पवार
- साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या
- राम मंदिर के बाद अब नागौर के बुटाटी धाम मंदिर में 22.74 करोड़ का गबन

