Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पंखे से लटकती मिली बांग्लादेशी छात्र की लाश, जिसने दी जानकारी वह पार्टनर भी गायब
    क्राइम

    पंखे से लटकती मिली बांग्लादेशी छात्र की लाश, जिसने दी जानकारी वह पार्टनर भी गायब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम 22 साल के एक बांग्लादेशी छात्र का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सहरियार के रूप में हुई है जो बांग्लादेश के सिरसागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि छात्र का शव बीटा-1 में एक किराए के कमरे में बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-1 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, तो टीम ने कमरे को अंदर से बंद पाया। लेकिन जब मकान मालिक ने खिड़की से देखा, तो सहरियार की लाश पंखे से लटकती दिखाई दी। इसके बाद दरवाजा को तोड़कर पुलिस अंदर घुसी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सहरियार 16 नवंबर को बिहार के नर मधुबनी की रहने वाली रूपा के साथ इस कमरे को देखने आए थे। इन लोगों ने एक दूसरे को शादीशुदा जोड़ा बताया था। दोनों ने 8000 रुपये महीने पर कमरा किराए पर लिया था। इसके बाद दोनों 17 नवंबर को शिफ्ट हो गए थे।

    मकान मालिक ने पुलिस को बताया, इसके बाद बड़ी आश्चर्यजनक बात हुई कि लड़की ने 21 नवंबर को कमरा छोड़ दिया और फिर वो कभी वापस नहीं लौटी। उसी शाम के बाद से सहरियार का फोन भी बंद आने लगा। उन लोगों को शक हुआ कि आखिर क्या बात है! इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया।

    स्टेशन हाउस ऑफिसर ने बताया कि शव के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा अचानक छोड़कर चले जाना और फिर युवक का फोन बंद हो जाना, हर तरह से जांच जारी है कि आखिर मौत की वजह क्या है? पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

    November 5, 2026

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.