Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुड़िया में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड
    • कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
    • महिला एवं बाल विकास विभाग,सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अगस्त तक…
    • शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश! 4 राशियों की मौज ही मौज
    • धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखाई देता है आसमान?…
    • नए नियम में अपराधी ही नहीं, उनके परिवार को भी नहीं मिलेगा अमेरिका का वीजा; रूबियो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले काली सेना के प्रमुख ने दिया बड़ा बयान, कहा-गैर-हिंदुओं की दुकानों को हटाया जाएगा
    राष्ट्रीय

    कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले काली सेना के प्रमुख ने दिया बड़ा बयान, कहा-गैर-हिंदुओं की दुकानों को हटाया जाएगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार में सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा से पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कांवड़ मार्ग पर दुकान लगाने वाले गैर-हिंदू व्यापारियों और दुकानदारों को खुली चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा मार्ग से गैर-हिंदुओं की दुकानों को हटाया जाएगा और अगर किसी ने वहां दुकान लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    तीर्थस्थल की पवित्रता का दिया हवाला

    काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने अपने बयान में कहा कि काली सेना ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि कांवड़ मार्ग पर कोई भी गैर-हिंदू दुकान नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लोग शांति से हमारी बात मान लेते हैं तो ठीक है वरना यात्रा शुरू होने पर मार्ग में कोई भी ऐसी दुकान नहीं बचने दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक स्थल है और यह यात्रा पूरी तरह से पवित्र है। ऐसे में अगर कोई गैर-हिंदू यहां किसी भी व्यवस्था का हिस्सा बनता है तो वह हमारी इस पवित्र यात्रा को अपवित्र करने के लिए आ रहा है इसलिए किसी भी गैर-हिंदू को यहां दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से गैर-हिंदू दुकानों को हटाने संबंधी किसी आदेश की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

    30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का मेला

    आपको बता दें कि इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई, 2026 को सावन महीने के पहले दिन से शुरू हो रही है। यह धार्मिक यात्रा 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। इस दौरान पूरे देश से लाखों की संख्या में शिवभक्त और कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं और गंगा नदी का पवित्र जल भरकर अपने गंतव्य की ओर ले जाते हैं।

    चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

    कांवड़ यात्रा में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, सीएपीएफ, एसडीआरएफ, एटीएस, होम गार्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों सहित लगभग 10,000 कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने यात्रा के मुख्य रास्तों पर निगरानी के लिए जगह-जगह वॉच टावर बनाए हैं और पूरा इलाका CCTV कैमरों की नजर में रहेगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के लिए तय किए गए सभी मार्गों पर मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    July 27, 2026

    CRPF जांच में संसद मार्च में छात्रों पर पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान

    July 27, 2026

    NEET प्रदर्शन, शांतिपूर्ण विरोध लाठीचार्ज का आधार नहीं; सुप्रीम कोर्ट

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.