Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार में धोखा: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिल कर नाबालिग प्रेमिका से किया गैंगरेप
    क्राइम

    प्यार में धोखा: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिल कर नाबालिग प्रेमिका से किया गैंगरेप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया है। हैरानी की बात यह है कि, इन चारों आरोपियों में से एक पीड़िता का बॉयफ्रेंड है और उसी से मिलने पीड़िता घटनास्थल पर गई थी। यहां आरोपी बॉयफ्रेंड ने पहले खुद पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर अपने तीन दोस्तों को वहां बुला कर उसके साथ गैंगरेप किया।

    चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार

    शनिवार को हुई यह घटना शहर के टाउन थाना इलाके की है। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के प्रेमी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है जो कि कृष्णा नगर मोहल्ले का रहने वाला है। प्रिंस और पीड़िता के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध चल रहा था।

    विरोध करने पर पीड़िता के साथ की मारपीट

    प्रिंस ने शनिवार को पीड़िता को मिलने बुलाया। पीड़िता के वहां पहुंचने पर प्रिंस ने पहले खुद उसके साथ बलात्कार किया और फिर अपने तीन दोस्तों को वहां बुला लिया और उन्होंने मिलकर पीड़िता से गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन फिर भी आरोपी नहीं रुके। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।

    हिम्मत जुटा कर परिवार को बताया पूरा मामला

    घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने हिम्मत जुटा कर अपने परिवार को पूरा मामला बताया। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता के प्रेमी प्रिंस की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में प्रिंस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

    पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि, पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है और उसका बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.