Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»कंपनी का बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?
    व्यापार

    कंपनी का बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आमतौर पर किसी भी कंपनी में छंटनी को कमजोर प्रदर्शन या वित्तीय दबाव का संकेत माना जाता है. इससे निवेशकों में चिंता और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बनता है. लेकिन डिजिटल पेमेंट्स कंपनी Block, Inc. के मामले में तस्वीर अलग है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद कंपनी ने 4,000 से अधिक कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है. कंपनी ने घोषणा की कि वह अपने कुल लगभग 10,000 कर्मचारियों में से करीब आधे को कम करेगी और स्टाफ संख्या घटाकर लगभग 6,000 कर देगी.

    छंटनी के बावजूद नहीं निराशा

    हैरानी की बात यह रही कि इस ऐलान के बाद कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 25% तक उछल गए. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने इस कदम को लागत नियंत्रण और दक्षता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Jack Dorsey ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी वित्तीय संकट की वजह से नहीं लिया गया है.

    उन्होंने कहा कि कंपनी का औसत लाभ और कुल मुनाफा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की जरूरत महसूस की गई. इस बड़े फैसले के पीछे प्रमुख कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को संचालन में अधिक व्यापक रूप से शामिल करना बताया गया है.

    एआई का असर

    कंपनी का कहना है कि इंटेलिजेंस टूल्स ने व्यवसाय चलाने के तरीकों को बदल दिया है और छोटी टीमें भी इन टूल्स की मदद से अधिक कुशलता से काम कर पा रही हैं. X पर दिए गए बयान में डोर्सी ने कहा कि कंपनी ने बार-बार छोटी छंटनी करने के बजाय एक बार में बड़ा फैसला लेना बेहतर समझा, ताकि संगठन में अनिश्चितता और भरोसे की कमी की स्थिति पैदा न हो.

    यह घटनाक्रम दिखाता है कि आज के दौर में छंटनी हमेशा संकट का संकेत नहीं होती, बल्कि कई बार यह तकनीकी बदलाव और भविष्य की रणनीति का हिस्सा भी हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई परेशानी, कई शहरों में दोगुनी हुई कीमतें, सरकार ने आज से चालू की कांदा एक्सप्रेस

    August 24, 2026

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.