Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक टुटा, IT सेक्टर सबसे ज्यादा गिरी
    व्यापार

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक टुटा, IT सेक्टर सबसे ज्यादा गिरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 142 अंक की गिरावट के साथ 74,507 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 9 बजकर 45 मिनट पर 1.10 फीसदी या 820 अंक की गिरावट के साथ 73,825 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर और 4 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.91 फीसदी या 211 अंक की गिरावट के साथ 23,281 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    RBI की पॉलिसी बैठक हुई शुरू

    यूएस-ईरान के बीच संभावित पीस डील को लेकर अनिश्चितताओं और लगातार विदेशी निवेशकों की बिकवाली से निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है। आईटी सेक्टर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद आज इन शेयरों में भारी मुनाफावसूली देखी जा रही है। निवेशकों की निगाह आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर टिकी हुई है। यह बैठक 3 से 5 जून के बीच हो रही है। रुपये में गिरावट, कच्चे तेल में तेजी और बढ़ते व्यापार घाटे के बीच इस बार आरबीआई के पॉलिसी फैसले काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज आईटी शेयर सबसे अधिक गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट टीसीएस में 5.93 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.35 फीसदी, इन्फोसिस में 2.93 फीसदी, एचसीएल टेक में 2.79 फीसदी और इटरनल में 2.33 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, बीईएल, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी देखने को मिली है।

    IT शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 3.69 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.10 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.48 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.03 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.91 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.32 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.10 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.85 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.72 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.34 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.42 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस तरह शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर दिखाई दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.