Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»BRICS : ‘दुनिया में लगातार बढ़ रहा तनाव, संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं’; पीएम मोदी
    राष्ट्रीय

    BRICS : ‘दुनिया में लगातार बढ़ रहा तनाव, संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं’; पीएम मोदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे मल्टीलेटरल इवेंट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स (BRICS) की बढ़ती ताकत, आकर्षण और अभूतपूर्व भरोसे की तारीफ की।

    समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर ब्रिक्स सत्र की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स सदस्यों के बीच सहयोग और समर्थन से साझा विजन एक विन-विन कोऑपरेशन (जिसमें सभी का फायदा हो) में बदल गया है।

    ‘भरोसे का सबूत है ब्रिक्स की बढ़ती ताकत’

    पीएम मोदी ने कहा, “हम ब्रिक्स के बढ़ते परिवार में आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। आज यह ऑडिटोरियम अलग-अलग महाद्वीपों, संस्कृतियों और विकास की यात्राओं को एक साथ ला रहा है। यह ब्रिक्स की बढ़ती ताकत, आकर्षण और उसमें लोगों के अभूतपूर्व भरोसे का सबूत है।”

    उन्होंने आगे कहा, “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हमने अपनी सारी कोशिशें चार स्तंभों पर केंद्रित की हैं: लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी। मुझे खुशी है कि आपके सहयोग और समर्थन से हम अपनी साझा सोच को ऐसे सहयोग में बदल पाए हैं जिससे सभी को फायदा हो।”

    ‘कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता’

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कोई भी संकट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका आम लोगों के जीवन पर बहुत बुरा और व्यापक असर पड़ रहा है। महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने यह दिखा दिया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता।”

    उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में मजबूती और मुश्किल हालात का सामना करने की क्षमता बढ़ाने पर खास जोर दिया है। चुनौतियों की समय रहते पहचान करना, उनके लिए तैयारी करना और तुरंत कदम उठाना भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए एक इंटीग्रेटेड ब्रिक्स अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (शुरुआती चेतावनी प्रणाली) पर सहमति बनी है। आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस तैयार की गई हैं। ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन सहयोग ढांचा हमारी सप्लाई चेन को ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद करेगा।”

    इससे पहले पीएम मोदी ने दुनिया के अन्य नेताओं के साथ भारत मंडपम में ब्रिक्स समूह की फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। पीएम मोदी बीच में खड़े थे और उनके बगल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग थे। सम्मेलन का आखिरी हिस्सा भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के मुख्य स्तंभों – मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कोई आंदोलन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना…’; CJP के प्रदर्शन को लेकर कारोबारियों की याचिका पर बोला SC

    October 16, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाने वाली गर्भवती महिला पत्रकार पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 26 को सीजेआई बेंच करेगी सुनवाई

    October 16, 2026

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की हालिया घटनाओं पर बोला हमला, विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का लगाया आरोप

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.