Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»टैक्स अफसर बनकर आए और दिनदहाड़े ATM कैश वैन से करोड़ों लूट ले गए
    क्राइम

    टैक्स अफसर बनकर आए और दिनदहाड़े ATM कैश वैन से करोड़ों लूट ले गए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरू में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एटीएम का कैश लेकर जा रही वैन से करीब 7 करोड़ रुपये लूट लिए गए. बदमाश टैक्स ऑफिसर बनकर आए थे, जब तक कैश वैन का स्टाफ कुछ समझ पाता, तब तक वो नोटों से भरे बक्से अपनी इनोवा कार में रखकर चंपत हो गए. 

    सीएमएस की कैश वैन HDFC बैंक की जेपी नगर ब्रांच से कैश लेकर निकली थी. कुछ ही दूर पहुंची कि ग्रे कलर की एक इनोवा कार ने ओवरटेक करके वैन को रुकवा लिया. कार के पीछे की तरफ Govt. of India लिखा था.

    इन लोगों ने खुद को सेंट्रल टैक्स डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया और कहा कि डॉक्युमेंट वेरिफाई करने हैं. कुछ लोगों ने कागजात वेरिफिकेशन के नाम पर उलझाए रखा, कैश वैन का स्टाफ जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उन्होंने सीएमएस के कर्मचारियों को कैश के साथ अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया. 

    इसके बाद इनोवा कार को डेयर सर्किल की तरफ तेजी से ले गए. कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने पुल के ऊपर सीएमएस स्टाफ को बीच रास्ते में उतार दिया और कैश लेकर चंपत हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो दिनदहाड़े हुई इस घटना से वह भी हैरान रह गई. आननफानन में कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू की गई. 

    बताया जा रहा है कि कैश वैन में करोड़ों रुपये थे, जिनमें से करीब 7 करोड़ रुपये बदमाश टैक्स ऑफिसर बनकर लूट ले गए. साउथ डिवीजन पुलिस ने कैश वैन लुटेरों की तलाश के लिए कई स्पेशल टीमें बनाई हैं और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.