Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»कप्तान रहाणे के पास बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को पछाड़ सकते हैं
    खेल

    कप्तान रहाणे के पास बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को पछाड़ सकते हैं

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कप्तान रहाणे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2025 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां KKR को लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करनी होगी। इस सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, क्योंकि टीम ने 8 मैचों में से केवल 3 में ही जीत दर्ज की है। पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, और अब पंजाब के खिलाफ उसकी निगाहें हर हाल में जीत पर होंगी, ताकि हार के सिलसिले को तोड़ा जा सके।

    इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के कगार पर हैं। रहाणे ने अब तक IPL में 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 83 रन बनाते हैं, तो वह क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए IPL में 5000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। अब तक सिर्फ 8 बल्लेबाज इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं, जिनमें 6 भारतीय खिलाड़ी हैं।

    रहाणे IPL में 5000 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची इस प्रकार है:

    1. विराट कोहली- 8396
    2. रोहित शर्मा- 6856
    3. शिखर धवन- 6769
    4. डेविड वॉर्नर- 6565
    5. सुरेश रैना- 5528
    6. महेंद्र सिंह धोनी- 5383
    7. एबी डिविलियर्स- 5162
    8. केएल राहुल- 5006
    9. क्रिस गेल- 4965
    10. रॉबिन उथप्पा- 4952
    11. अजिंक्य रहाणे- 4913

    इसके अलावा, रहाणे हाल ही में IPL में 500 चौके लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं और उन्होंने 2 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीजन में, अगर KKR की टीम प्लेऑफ तक पहुंचती है, तो रहाणे IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन सकते हैं, इसके लिए उन्हें केवल 7 और मैचों की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.