Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»प्रशांत महासागर में डूबा 3,000 वाहनों को ले जा रहा मालवाहक जहाज
    BREKING NEWS

    प्रशांत महासागर में डूबा 3,000 वाहनों को ले जा रहा मालवाहक जहाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में इस महीने की शुरुआत में आग लगने की वजह से एक मालवाहक जहाज डूब गया है। मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज 3,000 नए वाहनों को लेकर मेक्सिको जा रहा था। जहाज में लगभग 800 इलेक्ट्रिक वाहन भी थे। आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों को एक अन्य जहाज ने बचा लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका था। 

    अंतरराष्ट्रीय जल में डूबा जहाज

    लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम नाम की शिपिंग कंपनी के अनुसार, जहाज अलास्का में अलेउतियन द्वीप श्रृंखला के पास अंतरराष्ट्रीय जल में डूबा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खराब मौसम के कारण आग और बढ़ गई जिसके बाद जहाज एक तरफ पानी में झुक गया और फिर वह डूब गया। मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज जमीन से 415 मील दूर, 16,404 फीट की गहराई में डूबा है। 

    जहाज के डेक पर दिखा धुएं का गुबार

    मालवाहक जहाज के समंदर में डूबने के बाद अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने कहा कि जहाज के पिछले हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों से भरे डेक से धुएं का एक बड़ा गुबार निकलता देखा गया। अधिकारी कैमरन स्नेल ने कहा कि अमेरिकी तट रक्षक बल के जहाज प्रदूषण से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    कैमरन स्नेल ने कहा कि किसी भी प्रदूषण या मलबे को नियंत्रित करने के लिए  बचाव टग उस क्षेत्र के पास तैनात किए गए हैं, जहां मालवाहक जहाज डूबा था। एपी के अनुसार, जहाज की प्रबंधन कंपनी, जोडियाक मैरीटाइम, अतिरिक्त सहायता के लिए प्रदूषण प्रतिक्रिया वाहन भी भेजेगी। 600 फीट के मालवाहक जहाज में 3 जून को अलास्का तट से लगभग 300 मील दूर आग लग गई थी। 

    चीन से मेक्सिको जा रहा था जहाज

    मालवाहक जहाज ने आग के बारे में एक संकट चेतावनी भेजी, जिसके बाद अमेरिकी तट रक्षक ने कॉल का जवाब दिया। तट रक्षक बल ने पुष्टि की है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, जहाज पर सवार 22 लोगों को लाइफ बोट से निकाला गया है। चालक दल के सदस्यों को एक व्यापारी समुद्री जहाज ने बचाया जो आग की चपेट में आए मालवाहक शिप के पास ही था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.