बिलासपुर

  • अवैध रूप से संग्रहित 104 क्विंटल धान जब्त

    बिलासपुर, 21 नवम्बर 2024/ धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया…

    Read More »
  • आवास मित्र भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग

    बिलासपुर, 20 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आवास मित्र की भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग आयोजित की गई है। काउंसिलिंग संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ कार्यालय में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आवास मित्र का चयन मेरिट के अनुसार क्लस्टर वार किया जाएगा। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण…

    Read More »
  • लैब टेक्नीशियन भर्ती, फिर से दावा आपत्ति

    बिलासपुर, 20 नवम्बर। डीएमएफ मद से लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया के तहत सीएमएचओ कार्यालय द्वारा फिर से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवम्बर को शाम 5 बजे तक सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा आपत्ति के लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है, जो कि कार्यालय की सूचना पटल…

    Read More »
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का वर्चुअल शुभारंभ

    बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान’’ का शुभारंभ वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजेश भार्गव,…

    Read More »
  • अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व डीईओ ने मंगाई दावा-आपत्ति

    बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 1 आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद में सहायक शिक्षक के…

    Read More »
  • जयराम नगर बनेगा मॉडल सोलर विलेज

    बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वर्तमान प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। योजना में पंजीकृत उपभोक्तओं से व्यक्तिगत संपर्क कर…

    Read More »
  • डीएमएफ से मिले दो नये शव वाहन

    बिलासपुर, 19 नवम्बर 2024/डीएमएफ मद से साढ़े 12 लाख रूपए की लागत से दो नये शव वाहन खरीदे गए हैं। इनमें से एक का उपयोग बिल्हा विकासखण्ड के नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र और दूसरे को तखतपुर को आवंटित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम क्षेत्र के लिए आवंटित वाहन को हरी झण्डी दिखाई। दिवंगत लोगों के पार्थिव…

    Read More »
  • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

    बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के श्री मंगल सहित…

    Read More »
  • आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती, आवेदन 3 दिसंबर तक

    बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम चनाडोंगरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 03 दिसंबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के…

    Read More »
  • जिला पंचायत की बैठक 20 को

    बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/जिला पंचायत की बैठक 20 नवंबर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सवेरे 11.30 बजे एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों…

    Read More »
Back to top button