Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चंद्रबाबू नायडू बोले: ‘PM मोदी ने भारत को नया दिशा और सिद्धांत दिया’, जानें और क्या कहा
    राजनीति

    चंद्रबाबू नायडू बोले: ‘PM मोदी ने भारत को नया दिशा और सिद्धांत दिया’, जानें और क्या कहा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    PM मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों के लिए एक कड़ी चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए एक नया सिद्धांत पेश किया है। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल भाषण नहीं दिया, बल्कि उन्होंने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया। उनका संबोधन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी और दुनिया को भारत की ताकत का स्पष्ट संदेश है।”

    ‘प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है’
    नायडू ने कहा कि आज भारत को अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के कारण वैश्विक सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बताया, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन और हथियारों का सफलतापूर्वक उपयोग कर सीमा पार आतंकवाद के समर्थन वाले प्रमुख बुनियादी ढांचे को नष्ट किया। हमारी स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी ने यह साबित किया कि हम आधुनिक युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और इस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।”

    ‘हम एकजुट रहेंगे, राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे’
    तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी नायडू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है, उसके इरादे शांतिपूर्ण हैं, ताकत मजबूत है और उद्देश्य अटल हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय होने के नाते हम हमेशा एकजुट रहेंगे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे।” नायडू के समर्थन में सूबे के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी मोदी के भाषण की सराहना की और इसे एक शक्तिशाली संदेश बताया। उन्होंने कहा, “वाह! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कितना शक्तिशाली संदेश दिया है।”

    पाकिस्तान को पीएम मोदी ने दी चेतावनी
    प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपनी दृढ़ता के साथ कहा था कि भारत किसी भी “परमाणु ब्लैकमेल” को सहन नहीं करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के खिलाफ अभियान केवल स्थगित किया गया है, और भविष्य इस पर निर्भर करेगा कि पड़ोसी देश का व्यवहार कैसा रहता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसियों को सलाम किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत से सैन्य आक्रमण रोकने की विनती की थी, और भारत ने इस पर तभी विचार किया जब पाकिस्तान ने अपनी दुस्साहसिक गतिविधियों को रोकने का वादा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत”, TMC के नाम-निशान पर EC की रोक पर बोले राहुल गांधी

    September 18, 2026

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.