Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वो दौर, जब डाक से भेजे जाते थे बच्चे! चिट्ठी की तरह पोता-पोती डिलीवर करता था डाकिया
    • ये Ayurvedic उपाय से White Discharge की समस्या से पाएं छुटकारा
    •  1 मई को शेयर बाजार रहेंगे बंद, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
    • नरसिंह जयंती : करें इस चमत्कारी आरती और मंत्रों का पाठ
    • दमदार फीचर्स के साथ आया OnePlus का नया टैबलेट
    • मंत्रालय में कैंटीन के नाम पर रेस्टोरेंट खोलने का विरोध, मुख्य सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन
    • सुप्रीम कोर्ट ने एम्स का क्यूरेटिव पिटीशन की खारिज, कहा-दुष्कर्म पीड़िताओं को प्रेग्नेंसी समाप्त करने का अधिकार 20 हफ्ते के बाद भी मिले
    • ईरान के खिलाफ पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल करेगा US!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»1 मई से नियमो में दिखेंगे बदलाव, सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड चार्ज, हवाई यात्रा के किराए इन सभी पर दिखेगा असर…
    BREKING NEWS

    1 मई से नियमो में दिखेंगे बदलाव, सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड चार्ज, हवाई यात्रा के किराए इन सभी पर दिखेगा असर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अप्रैल का महीना लगभग खत्म हो गया है और मई शुरू होने वाला है। इस बार मई महीने की शुरुआत कई बड़े फाइनेंशियल बदलावों के साथ होने जा रही है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज और बैंक छुट्टियों तक बहुत सारे नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा जिंदगी और उनकी जेब पर पड़ने वाला है। इन बदलावों का असर घर की रसोई, यात्रा खर्च और बैंकिंग सेवाओं पर साफ नजर आएगा। आइए जानतें हैं नए नियमों के बारे में:

    1. LPG सिलेंडर के नए दाम

    हर महीने की तरह इस बार भी 1 मई को गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। ऑयल कंपनियां नए रेट जारी करेंगी, जिसका असर सीधे घर के किचन से लेकर होटल और ढाबों तक देखने को मिलेगा। अप्रैल में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर महंगे हुए थे, इसलिए इस बार भी कीमतों में बदलाव की उम्मीद है। साथ ही गैस डिलीवरी से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो सकता है। जानकारी के अनुसार, कंपनियां सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव कर सकती हैं और OTP के जरिए डिलीवरी सिस्टम को पूरी तरह लागू करने की तैयारी में हैं, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया और ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएगी।

    2. ATF और CNG-PNG कीमतों में बदलाव

    LPG के साथ 1 मई से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल के रेट में भी बदलाव होने की उम्मीद है। इससे हवाई यात्रा के किराए पर असर पड़ेगा। साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना वाहन चलाते हैं या गैस से जुड़े साधनों का इस्तेमाल करते हैं।

    3. क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों के लिए 1 मई से कुछ नए बदलाव लागू होने वाले हैं। अब से लेट बिल चुकाने पर लेट फीस अलग तरीके से लगेगी। 100 से 500 रुपये तक का बकाया होने पर 100 रुपये चार्ज देना होगा, और 500 से 1000 रुपये तक बकाया होने पर 500 रुपये फीस लगेगी। इसके अलावा BPCL SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी बदलाव हुआ है। अब सालाना फीस माफ करवाने के लिए आपको पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। पहले 50 हजार रुपये खर्च करने पर छूट मिलती थी, लेकिन अब इसके लिए 1 लाख रुपये खर्च करना जरूरी होगा।

    4. ऑनलाइन गेमिंग के लिए भी नए नियम

    1 मई से ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए भी नियम बदलने वाले हैं। सरकार इस सेक्टर को ज्यादा सेफ और कंट्रोल में रखने के लिए नए नियम ला रही है। इसके तहत एक नई संस्था बनाई जाएगी, जो ऑनलाइन गेमिंग पर नजर रखेगी और नियमों को लागू करवाएगी। अब ऑनलाइन गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाएगा- जैसे पैसे वाले गेम, सोशल गेम और ई-स्पोर्ट्स। जिन ऐप्स या प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाकर गेम खेले जाते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। साथ ही ऐसे गेम खेलने वाले यूजर्स के पैसों से जुड़े लेन-देन पर भी नजर रखी जाएगी।

    5. मई में बैंक हॉलिडे की भरमार

    आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार मई में कई बैंक हॉलिडे रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा मजदूर दिवस, रविंद्रनाथ टैगोर जयंती और ईद-उल-अजहा जैसे मौके शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी, जिससे जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता बनर्जी को बड़ी राहत, I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को मिली जमानत

    April 30, 2026

    बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन

    April 29, 2026

    आसाराम को हाइकोर्ट से मिली बड़ी राहत…

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.