अमेरिकी शेयर बाजार में कोहराम चीन का अमेरिका पर पलटवार

नई दिल्ली।अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव का असर स्टॉक मार्केट और क्रिप्टो मार्केट पर दिख रहा है। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स मंगलवार को कमजोर दिखे, क्योंकि चीन ने अमेरिका के खिलाफ पलटवार किया है। इससे निवेशकों का भरोसा कम हुआ है।अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर समुद्री शिपिंग कंपनियों के लिए अतिरिक्त पोर्ट शुल्क लागू करना शुरू किया है। इसमें उपभोक्ता सामान से लेकर कच्चे तेल तक कई चीजें शामिल हैं। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे व्यापार विवाद को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, चीन ने अमेरिकी यूनिट्स पर पाबंदियां लगाई हैं जो दक्षिण कोरियाई शिपबिल्डर Hanwha Ocean Co. से जुड़ी हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा हाल में चीन की शिपिंग ऑपरेशंस पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में उठाया गया। इससे समुद्री दबदबे को लेकर जारी टकराव और तेज हो गया है।भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे तक Nasdaq 100 फ्यूचर्स 1.3% तक, S&P 500 फ्यूचर्स 1% और Dow Jones Industrial Average फ्यूचर्स 0.6% गिर गए। इसका मतलब है कि शाम 7 बजे अमेरिकी बाजार कमजोर शुरुआत करेंगे। अमेरिका में लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयर भी शुरुआती ट्रेडिंग में नीचे थे।



