Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ब्लड कैंसर से जूझती इशिका बनी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉपर, स्वास्थ्य मंत्री ने किया इलाज का पूरा खर्च उठाने का ऐलान
    छत्तीसगढ़

    ब्लड कैंसर से जूझती इशिका बनी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉपर, स्वास्थ्य मंत्री ने किया इलाज का पूरा खर्च उठाने का ऐलान

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टॉपर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पखांजुर। ब्लड कैंसर से जूझते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षा में एक छात्रा ने अद्वितीय सफलता हासिल की है। परलकोट क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छत्तीसगढ़ राज्य 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

    इशिका बाला, जो ग्राम पी व्ही 51 की निवासी हैं, उनके परिवार में माता-पिता, चार बहनें और एक भाई हैं। उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत कृषि है। इशिका और उनके सभी भाई-बहन पढ़ाई में बेहद मेधावी हैं। इशिका ने कक्षा 8वीं और 9वीं की वार्षिक परीक्षा में भी 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

    हालांकि, पिछले दो वर्षों से इशिका ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं और इस कारण वह पिछले सत्र की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई थीं। परीक्षा ना देने की स्थिति में उनका परिवार निराश था, लेकिन इशिका और उनके परिवार ने हार नहीं मानी। इस सत्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए इशिका ने दसवीं बोर्ड परीक्षा दी और सफलता हासिल की।

    इशिका के पिता, शंकर बाला ने बताया कि पिछले सत्र की तिमाही परीक्षा के दौरान इशिका की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी और नाक से खून बहने लगा था। इलाज के दौरान यह पता चला कि उन्हें ब्लड कैंसर है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के बावजूद, स्कूल, गांव और परिजनों ने उनकी मदद की, और अब तक इलाज पर 15 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। इसमें इंडियन कैंसर सेंटर मुंबई से तीन लाख रुपये और आयुष्मान कार्ड से एक लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। फिलहाल उनका इलाज रायपुर के बालकों मेडिकल में जारी है।

    इशिका बाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों, और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने कैंसर से जूझने के बावजूद उनका मनोबल बनाए रखा। उनकी दिली इच्छा है कि वह सिविल सर्विसेज (आईएएस) अधिकारी बनें।

    विद्यालय के प्राचार्य, अरुण कुमार कीर्तनिया ने बताया कि इशिका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने कठिन संघर्ष करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि गोंडाहुर स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.