Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»US के हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश: 105 सांसदों ने FBI से मांगा जवाब, पूछा- क्या हेट क्राइम के एंगल से हो रही जांच?
    अंतर्राष्ट्रीय

    US के हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश: 105 सांसदों ने FBI से मांगा जवाब, पूछा- क्या हेट क्राइम के एंगल से हो रही जांच?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इलिनोइस के ऑरोरा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश नाकाम होने के बाद अमेरिकी कांग्रेस में आक्रोश है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 105 अमेरिकी सांसदों ने FBI के निदेशक को एक संयुक्त पत्र लिखा है। सांसदों ने इस घटना को एक संभावित फेडरल हेट क्राइम मानते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को जब संदिग्ध व्यक्ति मंदिर परिसर के बाहर पहुंचा था, तो उस समय सांसद कृष्णमूर्ति खुद मंदिर के अंदर अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे।

    19 साल के युवक ने की थी हमले की कोशिश

    पत्र में बताया गया है कि अभियोजक पक्ष के अनुसार, एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस नाम के 19 वर्षीय युवक ने मंदिर पर हमले की साजिश रची थी। 11 अक्टूबर को आरोपी ने मंदिर के बाहर खड़े व्यक्ति पर अपनी राइफल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन ऐन मौके पर हथियार जाम हो गया। इसके बाद वह मौके से भाग गया और बाद में अपने एक साथी को बताया कि वह हमला करने के लिए वापस आना चाहता था।

    उस साथी से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसी दिन संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं को उसके पास से एक राइफल, सैकड़ों राउंड गोलियां, बॉडी आर्मर और वाइट सुप्रीमेसी से जुड़ी सामग्री मिली। आरोप है कि युवक ने आठ पेज का एक घोषणापत्र भी लिखा था, जिसमें हिंदुओं के पूजा स्थल पर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बात कही गई थी।

    FBI से 29 अक्टूबर तक मांगा गया जवाब

    FBI निदेशक को लिखे पत्र में सांसदों ने स्थानीय जांच एजेंसियों को FBI द्वारा दी गई सहायता की सराहना की। उन्होंने इस मामले की फेडरल जांच की भी मांग की, क्योंकि इसमें नस्लीय नफरत और किसी धार्मिक स्थल पर बड़े पैमाने पर हिंसा की तैयारी जैसे पहलू शामिल हैं। सांसदों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने रूप-रंग या आस्था के कारण निशाना बनाए जाने के डर में नहीं जीना चाहिए। इसके अलावा किसी भी श्रद्धालु को इस बात की चिंता नहीं होनी चाहिए कि पूजा-स्थल पर जाने से वह हिंसा का शिकार हो सकता है।

    सांसदों ने ने FBI से पूछा है कि क्या वे इस मामले में संभावित नस्लीय, जातीय या धार्मिक पूर्वाग्रहों की जांच कर रहे हैं? क्या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इस साजिश में मदद की है? और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? उन्होंने 29 अक्टूबर 2026 तक इन सवालों के लिखित जवाब मांगे हैं।

    दक्षिण एशियाई समुदायों के खिलाफ ऑनलाइन नफरत में वृद्धि

    इस पत्र में दक्षिण एशियाई समुदायों के खिलाफ ऑनलाइन नफरत में आई भारी वृद्धि की ओर भी ध्यान दिलाया गया है। सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण एशियाई लोगों को निशाना बनाने वाली 542,000 से अधिक नफरत भरी पोस्ट दर्ज की गईं, जो जनवरी 2024 की तुलना में 240 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा कार्नेगी एंडोमेंट के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 48 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने 2025 की शुरुआत से नस्लीय पोस्ट का सामना किया है, जबकि हर चार में से एक व्यक्ति ने खुद के खिलाफ जातिवादी या नस्लीय गालियां सुने जाने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले नेतन्याहू

    October 21, 2026

    191 हत्याओं के मामले में पादरी दोषी,स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, जंगल में मिली 400 लाशें…

    October 20, 2026

    ‘खुद खरीद रहा रूसी तेल, चीन को धमकाने की हिम्मत नहीं, भारत पर टैरिफ क्यों?’, पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का ट्रंप पर हमला

    October 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.