Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»191 हत्याओं के मामले में पादरी दोषी,स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, जंगल में मिली 400 लाशें…
    अंतर्राष्ट्रीय

    191 हत्याओं के मामले में पादरी दोषी,स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, जंगल में मिली 400 लाशें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केन्या – जिस धर्मगुरु को मासूम लोगों ने भगवान का आशीर्वाद पाने का जरिया समझा, उसी ने उन्हें मौत के गर्त में गिरा दिया. केन्या में खुद को धर्मगुरु बताने वाले पॉल मैकेंजी को 191 हत्याओं का दोषी पाया गया है. डरावनी बात यह है कि इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी मासूम बच्चे थे. मैकेंजी अपना खुद का पंथ चलाता था और उसने अपने पंथ के सदस्यों को आदेश दिया था कि वे अपने बच्चों को भूखा रखकर मार डालें, ताकि वे यीशु यानी भगवान से मिल सकें. उसे 2023 में गिरफ्तार किया गया था, जब केन्या के तट के पास शाकाहोला के जंगल में उथली कब्रों से 400 से ज्यादा शव मिले थे. मैकेंजी देश भर से अपने फॉलोअर्स को वहीं ले गया था. इस खूंखार अपराधी की कहानी बड़ी डरावनी और दिल को झकझोरने वाली है.

    इस हत्यारे का सिद्धांत- शिक्षा वर्जित, आधुनिक चिकित्सा बुरी

    पॉल मैकेंजी के साथ-साथ उसके पंथ के 28 अन्य नेताओं को भी हत्या का दोषी ठहराया गया है. वैसे तो इस सबने खुद को निर्दोष बताया और बार-बार इस बात पर जोर दिया कि किसी को भी मरने के लिए मजबूर नहीं किया गया था. लेकिन अदालत ने ऐसा नहीं पाया. केन्या के बंदरगाह शहर मोम्बासा में अपना आठ घंटे लंबा फैसला सुनाते हुए, जस्टिस डायना मोचाचे ने कहा कि मैकेंजी के अनुयायी मानते थे कि वह जो बोलता है वह ईसा मसीह की ही वाणी है.

    मैकेंजी ने अपने पंथ में शामिल लोगों को साफ आदेश दे रखा था कि वे अपने बच्चों को भूखा रखकर मार डालें, ताकि वे यीशु से मिल सकें. उसका सिद्धांत के अनुसार शिक्षा प्राप्त करना मना था और आधुनिक चिकित्सा को बुरा माना जाता था. मैकेंजी ने अपने अनुयायियों से कहा था कि जो कोई भी भूखा रखने के निर्देश का विरोध करे, उसे लात-घूंसे मारकर जबरदस्ती स्वर्ग भेज दिया जाना चाहिए. जज ने बताया कि जिस जंगल में यह पंथ सक्रिय था, वहां किए जाने वाले दफन को शादी कहा जाता था. जो लोग मर जाते थे, उनके बारे में कहा जाता था कि उन्होंने यीशु से शादी कर ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले नेतन्याहू

    October 21, 2026

    US के हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश: 105 सांसदों ने FBI से मांगा जवाब, पूछा- क्या हेट क्राइम के एंगल से हो रही जांच?

    October 21, 2026

    ‘खुद खरीद रहा रूसी तेल, चीन को धमकाने की हिम्मत नहीं, भारत पर टैरिफ क्यों?’, पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का ट्रंप पर हमला

    October 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.