Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»मोटापा घटाने के लिए दवाइयों का सेवन है खतरनाक! बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने का 30 सेकंड का तरीका
    खानपान-सेहत

    मोटापा घटाने के लिए दवाइयों का सेवन है खतरनाक! बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने का 30 सेकंड का तरीका

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मोटापा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल लोग मोटापा कम करने के लिए जो आसान तरीका अपना रहे हैं, वह उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वजन घटाने वाली दवाओं का सेवन शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। शॉर्टकट के चक्कर में लोग अपनी सेहत से खेल रहे हैं। याद रखें, मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अगर समय की कमी है, तो वर्कआउट का तरीका बदलें और कम वक्त में ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज़ करें।

    इसके लिए 30-30 सेकंड के 6 अभ्यास किए जा सकते हैं: स्टार जंप, स्क्वाट्स, इंचवार्म, स्कॉर्पियन प्लैंक, क्रॉस क्रॉल मार्च और वॉल सिट। इन सभी गतिविधियों को 30-30 सेकंड तक करें। सबसे अच्छा यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

    मोटापा घटाने वाली दवाएं आपको घातक एब्डोमिनल पैरालिसिस (Abdominal Paralysis) का शिकार बना सकती हैं, जिसमें आंतों की मसल्स कमजोर हो जाती हैं और खाना सही से नहीं पच पाता। इसके अलावा, इन दवाओं से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है, जिससे वॉमिटिंग, पेट फूलना, भूख कम लगना, इर्रेगुलर हार्टबीट, इनसोमनिया, बालों का झड़ना जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यहां तक कि इन दवाओं के सेवन से मौत तक हो सकती है।

    इसलिए, समझ लें कि सेहत का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए नियमित मेहनत करनी पड़ेगी, और वह भी हर रोज़। इसलिए यदि आपको वजन घटाना है, तो रोज़ सुबह योग करें और मोटापे को अलविदा कहें।

    वेटलॉस मेडिसिन के साइड इफेक्ट्स:

    • आंतों की मसल्स कमजोर होना
    • तेजी से वजन घटना
    • शरीर में न्यूट्रिशन की कमी
    • वॉमिटिंग
    • पेट दर्द
    • इर्रेगुलर हार्टबीट
    • बालों का झड़ना
    • इनसोमनिया

    मोटापे के कारण:

    • खराब लाइफस्टाइल
    • फास्टफूड और कार्बोनेटेड ड्रिंक
    • मानसिक तनाव
    • वर्कआउट की कमी
    • दवाओं के साइड इफेक्ट्स
    • नींद की कमी

    मोटापा घटाने के रामबाण उपाय:

    • सुबह नींबू पानी पिएं
    • लौकी का सूप/जूस लें
    • खाने से पहले सलाद खाएं
    • रात में रोटी-चावल से बचें
    • डिनर 7 बजे से पहले करें
    • खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं
    • अदरक-नींबू की चाय पिएं, जो फैट को कंट्रोल करती है
    • त्रिफला का सेवन करें (रात में 1 चम्मच गर्म पानी से लें)
    • दालचीनी का सेवन करें (3-6 ग्राम दालचीनी को पानी में उबालकर 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं)

    जीवन में बदलाव लाएं:

    • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें
    • बार-बार कॉफी-चाय न पिएं
    • भूख लगने पर पहले पानी पिएं
    • खाने और सोने में 3 घंटे का गैप रखें

    सुबह जल्दी उठने के टिप्स:

    • अपना टाइम टेबल बनाएं
    • सोने का टाइम फिक्स करें
    • खुद को चैलेंज करें
    • रात में पानी पीकर सोएं

    इन साधारण लेकिन प्रभावी तरीकों से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं और वजन भी घटा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.