Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बुजुर्ग महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
    क्राइम

    बुजुर्ग महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनीपत: सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव खरखोदा थाना एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्षीय महिला रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पूरी रात खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला।सोमवार सुबह गांव से बाहर ड्रेन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थी। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान शव ड्रेन के पास खरखोदा थाना एरिया में मिलने का पता लगा। मामले में खरखोदा थाना पुलिस जांच कर रही है। 

    वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    दिल्ली में निर्भया जैसा कांड : 47KM तक चलती बस में हुई किशोरी से दरिंदगी

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.