Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली HC का आदेश, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश, उत्तम नगर में ईद और राम नवमी पर नहीं बिगड़ेगा माहौल
    राष्ट्रीय

    दिल्ली HC का आदेश, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश, उत्तम नगर में ईद और राम नवमी पर नहीं बिगड़ेगा माहौल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Judge and gavel in courtroom
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के बाद उपजे तनाव और ‘खून की होली’ जैसी धमकियों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा हस्तक्षेप किया है। अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ईद के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता और पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

    राम नवमी तक छावनी में तब्दील रहेगा इलाका

    हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सुरक्षा की समय-सीमा को केवल ईद तक सीमित नहीं रखा है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देशित किया है कि सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम राम नवमी तक जारी रखे जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक शांति भंग होने की गुंजाइश न रहे। कोर्ट का यह फैसला उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें स्थानीय निवासियों द्वारा असुरक्षा और पलायन की बात कही गई थी।

    दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

    कार्यवाही के दौरान हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को औपचारिक नोटिस जारी कर इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। अदालत ने पुलिस से पूछा है कि अब तक इलाके में शांति बहाली के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य की कार्य कार्ययोजना क्या है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।

    अदालत ने क्यों दिया यह आदेश?

    हाल ही में उत्तम नगर में हुई एक युवक की हत्या के बाद सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर भड़काऊ बयानबाजी तेज हो गई थी। स्थानीय अल्पसंख्यकों ने आरोप लगाया था कि उन्हें त्योहारों पर हिंसा की धमकियां मिल रही हैं। राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं के बयानों के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया था। ऐसे में हाई कोर्ट का यह आदेश स्थानीय लोगों में विश्वास जगाने और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Eid खराब करने की मिली थी धमकी

    होली के दिन दो पक्षों में हुई लड़ाई में तरुण की मौत के बाद दिल्ली के उत्तम नगर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच कई संगठनों के द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए गए, जिसके बाद वहां के वातावरण में दहशत फैल गया। ईद के त्योहार पर कोई हिंसा न हो इसके लिए मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। अब कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के आदेश देते हुए कहा है कि वहां पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उत्तम नगर में इतने पुलिस तैनात करें कि वहां के लोगों के भय नाम की कोई चीज न रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक

    May 11, 2026

    ‘सलाह नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत’, PM मोदी के वर्क फ्रॉम होम अपील पर बोले राहुल गांधी

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.