Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»धर्मेंद्र की लकी शर्ट: एक जैसी शर्ट में शूट किए तीन गाने, तीनों हिट!
    मनोरंजन

    धर्मेंद्र की लकी शर्ट: एक जैसी शर्ट में शूट किए तीन गाने, तीनों हिट!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    धर्मेंद्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    0-80 के दशक को हिंदी सिनेमा का सुनहरा दौर माना जाता है, और इस दौर में धर्मेंद्र का जलवा खास था। वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक थे, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता पाई। धर्मेंद्र उस समय इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक हीरो माने जाते थे और हर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती थी। उनके करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र ने तीन सुपरहिट फिल्मों के गानों में एक ही शर्ट पहनी थी? यह पीली स्ट्राइप्ड शर्ट उनके लिए लकी साबित हुई और फैंस ने इसे उनकी फेवरेट शर्ट मानना शुरू कर दिया।

    1968 से 1970 तक के सुपरहिट साल
    धर्मेंद्र ने 1968 से 1970 के बीच लगातार तीन सुपरहिट फिल्में दीं, और इन तीनों फिल्मों में एक कॉमन बात थी— उनकी पीली स्ट्राइप्ड शर्ट। इन फिल्मों के गाने में यही शर्ट पहने हुए थे और ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। 1968 में ‘हम दम मेरे दोस्त’, 1969 में ‘आया सावन झूमके’ और 1970 में ‘जीवन मृत्यु’ में धर्मेंद्र ने यही शर्ट पहनी थी। इन फिल्मों में धर्मेंद्र की हीरोइनों में राखी, शर्मिला टैगोर और आशा पारेख शामिल थीं।

    कौन से थे वो तीन हिट गाने?
    धर्मेंद्र ने जिस पीली स्ट्राइप्ड शर्ट में गाने फिल्माए, उनमें से एक था ‘चलो सजना जहां तक घटा चले’ (शर्मिला टैगोर के साथ), दूसरा था ‘साथिया नहीं जाना कि जी ना लगे’ (आशा पारेख के साथ) और तीसरा था ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ (राखी के साथ)। ये तीनों गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी।

    https://youtu.be/ieGOWPeVQsE?si=QycPhMEsZzwNSFLr

    धर्मेंद्र की फिल्मी यात्रा
    धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं हो पाई। लेकिन 1966 में ‘फूल और पत्थर’ फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने ‘सत्यकाम’, ‘कर्तव्य’, ‘शोले’ और ‘आंखें’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

    फैंस की नजर में लकी शर्ट
    धर्मेंद्र की इन तीन फिल्मों और गानों की सफलता के बाद, उनके फैंस ने यह मान लिया कि यह शर्ट उनके लिए लकी है। आज धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह आज भी फिल्मों का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए फैंस के साथ अपने पुराने किस्से शेयर करते रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.