Dhurandhar 2 का कहर, टल सकती है अक्षय कुमार की Bhooth Bangla की रिलीज डेट

नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 16 साला बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है और फैंस इस मूवी के लिए खास एक्साइटेड हैं क्योंकि अक्षय कुमार इसके जरिए अपने पुराने अवतार में वापसी करने वाले हैं। मूवी के टीजर ने पहले ही फैंस के बीच बज क्रिएट कर दिया है।
क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट?
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने इससे पहले खट्टा मीठा में साथ काम किया था। अब इस बीच खबर आ रही है कि मेकर्स भूत बंगला की रिलीज को पोस्टपोन कर सकते हैं। न्यूज 18 ने सूत्र के हवाले से लिखा- “अक्षय के फैंस सुपरस्टार से फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल से बढ़ाकर 17 अप्रैल करने के लिए कह रहे हैं ताकि फिल्म सिनेमाघरों में लंबे समय तक चल सके। वहीं अक्षय कुमार दर्शकों की भावनाओं को हमेशा महत्व देते आए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वह फैंस की इस डिमांड को भी पूरा करते हैं।”
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?
हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है लेकिन इस फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए इस पर बहुत जल्द कोई फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि ‘भूत बंगला’ अक्षय और तब्बू की फिल्म ‘हेरा फेरी’ के 26 साल बाद एक साथ वापसी है। यह असरानी की मरणोपरांत दिखाई जाने वाली आखिरी दो फिल्मों में से एक है। इसी सिलसिले में अक्षय, प्रियदर्शन और असरानी की ‘भूत बंगला’ के बाद अगली फिल्म ‘हैवान’ है, जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



