Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»क्या आप जानते हैं जामुन खाने का सही समय और तरीका? अनजाने में कर रहे हैं 3 बड़ी गलतियां
    खानपान-सेहत

    क्या आप जानते हैं जामुन खाने का सही समय और तरीका? अनजाने में कर रहे हैं 3 बड़ी गलतियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jamun Eating Mistakes: गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाला छोटा सा, काले और बैंगनी रंग का जामुन हर किसी को ही पसंद आता है. स्वाद में हल्का सा खट्टा-मीठा होने के साथ ही इसे सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. साइज मे छोटे होने के बावजूद भी आपको जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी तो बूस्ट होती ही है, बल्कि साथ ही यह डायबिटीज जैसी बीमारी में भी फायदेमंद साबित होता है. अगर आपको जामुन खाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें अगर जामुन को गलत समय या फिर गलत तरीके से खाया जाए, तो इससे आपके सेहत को फायदे की जगह पर नुकसान भी हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको जामुन खाने का सबसे सही समय और तरीका बताने जा रहे हैं. इसके अलावा हम 3 ऐसी गलतियों का भी जिक्र करने वाले हैं जो लोग अक्सर जामुन खाते समय अनजाने में कर देते हैं.

    जामुन खाने का सही समय क्या है?

    किसी भी फल का पूरा फायदा तभी मिलता है जब उसे सही समय पर खाया जाए. जामुन खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का वक्त माना जाता है. आप इसे सुबह के ब्रेकफास्ट के एक से दो घंटे बाद या फिर दोपहर के लंच के बाद खा सकते हैं. इस समय इसे खाने से यह खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है और शरीर को भरपूर एनर्जी देता है. वहीं, शाम के समय या फिर रात को आपको जामुन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे खांसी-जुकाम या पेट में ऐंठन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

    क्या है जामुन खाने का सही तरीका?

    जामुन को हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए, क्योंकि इसके ऊपर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया आसानी से चिपक जाते हैं. जामुन को सादे पानी से धोने के बाद थोड़ी देर के लिए गुनगुने नमक के पानी में छोड़ देना सबसे अच्छा तरीका है. इसे खाते समय इस पर थोड़ा सा काला नमक या जीरा पाउडर छिड़कने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह पेट में गैस भी नहीं बनने देता. इस बात का ख्याल रखें कि जामुन को हमेशा चबाकर खाएं और इसकी गुठली को फेंक दें. हालांकि, गुठली को सुखाकर बनाया गया पाउडर शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां?

    खाली पेट जामुन खाना

    कई लोग सुबह उठते ही या लंबे समय तक भूखे रहने के बाद जामुन खा लेते हैं. आपकी सेहत के लिए यह बेहद ही नुकसानदेह हो सकता है. जामुन में नैचुरली खट्टापन होता है, जिस वजह से इसे खाली पेट खाने से पेट में तेज एसिडिटी, जलन, दर्द और जी मिचलाने की प्रॉब्लम हो सकती है.

    जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना

    जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से पेट का डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ जाता है। इससे आपको डायरिया, पेट में मरोड़ या गैस की गंभीर समस्या हो सकती है. जामुन खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पिएं.

    जामुन और दूध का साथ में सेवन

    आपको भूलकर भी कभी जामुन खाने के तुरंत पहले या बाद में दूध, दही या चाय-कॉफी जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. दूध और जामुन का कॉम्बिनेशन शरीर में जाकर टॉक्सिक एलिमेंट्स बना सकता है, जिससे स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स, एलर्जी या बदहजमी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं.

    अस्वीकरण-यह लेख केवल एक जानकारी है किसी भी तरह का चिकित्सकीय उपाय नही किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श जरूर ले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.