Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»इस महिला की शक्ल पर मत जाना, चेहरे के पीछे छिपा है खौफनाक सच
    क्राइम

    इस महिला की शक्ल पर मत जाना, चेहरे के पीछे छिपा है खौफनाक सच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चौंकाने वाले मामले सामने आया है. ज़िला कांगड़ा के पटियालकर के एक परिवार को शादी के नाम पर बड़े धोखे का शिकार होना पड़ा. एक ‘लुटेरी दुल्हन’ ने शादी के महज 20 दिन बाद ही घर से गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई थी, लेकिन शनिवार को वह एक और शादी करने जाते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई.

    शादी के नाम पर 2 लाख की वसूली

    पटियालकर निवासी नीरज कुमार के परिवार ने एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से अपने बेटे के लिए रिश्ता ढूंढा था. इस शादी की एवज में मैरिज ब्यूरो वालों ने इस गरीब परिवार से लगभग दो लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी. लुधियाना की बताई गई इस युवती की शादी नीरज कुमार से 9 सितंबर 2025 को नगरोटा बगवा एसडीएम के पास हुई थी.

    गहने लेकर हुई फरार, तीसरी शादी की तैयारी में थी

    शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन ने घर में झगड़ा शुरू कर दिया और एक दिन मायके जाने का बहाना करके वहां से निकल गई. उसने परिवार को 20 नवंबर को वापस आने को कहा. एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि दुल्हन महज 20 दिन बाद ही परिवार का लगभग 10 तोले सोने का जेवर समेटकर फरार हो गई थी. शनिवार (14 नवंबर) को जब यह गिरोह इसी तरह की तीसरी शादी करवाने के लिए गाड़ी में सुजानपुर जा रहा था, तभी पीड़ित परिवार ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

    पंजाब और हिमाचल का बड़ा ठगी गिरोह

    पुलिस ने जब इस मामले की जांच की, तो एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ. इस गिरोह में पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के पांच लोग शामिल हैं. गिरोह का एक बिचौलिया लड़कों की पंजाब की लड़कियों से शादियाँ करवाने का झांसा देता था और हर शादी के लिए दो लाख रुपये लेता था. शादी के कुछ दिनों बाद लड़कियां गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थीं.

    एसपी अशोक रत्न ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ और पीड़ित परिवार सामने आए हैं, जिन्होंने लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन लोगों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. एसपी अशोक रत्न ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है. पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच टीम का गठन किया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाज़ी न करें, मैरिज ब्यूरो या बिचौलियों की विश्वसनीयता की पूरी जांच-पड़ताल करें. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.