Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»AI चिप्स की मांग के चलते Samsung बनी 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी, शेयर में जबरदस्त उछाल
    व्यापार

    AI चिप्स की मांग के चलते Samsung बनी 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी, शेयर में जबरदस्त उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूरी दुनिया में एआई की जबरदस्त मांग के चलते मेमोरी चिप की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। इसी मांग का फायदा दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung Electronics को मिला है। बुधवार को इसने वह मुकाम हासिल किया जो एशिया में अब तक केवल एक ही कंपनी को मिला था।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की जबरदस्त मांग के चलते Samsung के शेयर पिछले एक साल में चार गुने से भी ज्यादा हो गए और कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

    एशिया की दूसरी कंपनी बनी Samsung

    बुधवार की सुबह Samsung के शेयरों में 11 फीसदी तक की तेजी दर्ज हुई, जिसके बाद कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप क्लब में शामिल हो गई। Samsung के सेमीकंडक्टर डिवीजन ने मार्च तिमाही में ऐतिहासिक मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 48 गुना उछल गया। यह मुकाम पाने वाली Samsung एशिया की केवल दूसरी कंपनी है। इससे पहले ताइवान की TSMC ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस उछाल के साथ ही दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक Kospi भी 7,000 के स्तर से ऊपर चला गया।

    AI इन्फ्रास्ट्रक्चर में एशिया का दबदबा

    Samsung अकेला नहीं है। दक्षिण कोरिया की ही SK Hynix और ताइवान की TSMC के साथ मिलकर यह तिकड़ी ग्लोबल AI इकोसिस्टम की बुनियाद बन चुकी है। तीनों कंपनियां चिपमेकिंग में अपने दबदबे के साथ-साथ डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से बढ़ा रही हैं। SK Hynix और TSMC ने भी इसी महीने अपने शेयरों में रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है। निवेशक इन कंपनियों पर इसलिए दांव लगा रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि AI के लिए एडवांस चिप्स और कंप्यूटिंग कैपेसिटी की मांग लंबे समय तक बनी रहेगी।

    Roundhill Investments के CEO Dave Mazza के मुताबिक, 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा सिर्फ कागजी नहीं है, बल्कि यह बाजार का वास्तविक फैसला है। क्योंकि AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मेमोरी का रोल परमानेंट है न कि एक सीजनल साइकल की तरह।

    Apple-Samsung डील

    इस बीच एक कुछ खबरे यह भी सामेन आ रही हैं कि Apple अपने डिवाइस के लिए मुख्य प्रोसेसर बनाने के लिए Samsung के साथ बातचीत कर रहा है। फिलहाल Apple इसके लिए मुख्य रूप से TSMC पर निर्भर है, लेकिन अगर यह डील आगे बढ़ती है तो यह Samsung के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी।

    शेयर की कीमतों में आएगा उछाल

    Bloomberg के आंकड़ों के मुताबिक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि Samsung का शेयर अगले 12 महीनों में करीब 30 फीसदी और ऊपर जा सकता है। कंपनी फिलहाल एक साल के फॉरवर्ड अर्निंग के 5.3 गुने पर ट्रेड कर रही है, जो अक्टूबर में 14.4 गुने के मुकाबले काफी कम है। यानी मौजूद वैल्यूएशन पर यह शेयर काफी सस्ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    40000 से कम में स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल

    June 21, 2026

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.