Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शहर में ईद उल अजहा की रौनक रही, मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की गई नमाज
    धर्म आस्था

    शहर में ईद उल अजहा की रौनक रही, मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की गई नमाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई- शहर में शनिवार को ईद उल अजहा की रौनक रही। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की तादाद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद तीन दिन तक चलने वाला कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं इस्पात नगरी भिलाई से हज पर गए जायरीनों का हज पूरा होने की खुशियां उनके घरवालों ने मनाई।

    ईद अजहा पर  शहर की तमाम मस्जिदों ईदगाहों में नमाज हुई। कुर्बानी की रस्म को देखते हुए ईदुल अजहा की नमाज सुबह 6:30 बजे से रखी गई। अशरफी मस्जिद रूआबांधा में पहली जमात सुबह 6:30 बजे और इसके बाद शहर की तमाम मस्जिदों में 7:30 बजे तक अलग-अलग जमाते हुईं। जामा मस्जिद सेक्टर-6 की ईदगाह में ईद की नमाज का वक्त सुबह 8 बजे रखा गया था। यहां हजारों की तादाद में नमाजी उमड़े। नमाज के बाद मुल्क में अमन व तरक्की की दुआएं की गईं। ईदगाह मैदान में मौजूद विभिन्न धर्म व समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों के लिए सेवइयों का इंतजाम भी किया गया था।

    नमाज के बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने अपने सामर्थ्य के अनुरूप बकरों की कुर्बानी दी। यह कुर्बानी लोग अपनी सुविधा अनुसार 8 व 9 जून तक करेंगे। हज के मुबारक सफर पर जायरीनों के घर भी खुशियों का माहौल रहा। लोगों ने फोन और वीडियो कॉल पर बात कर अपने परिजनों को हज पूरा होने की मुबारकबाद दी। इधर ईद की नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान भी पहुंचे। जहां अपने परिजनों की कब्र पर फूल चढा कर फातिहा पढ़ी। ईद के मौके पर देर रात तक मुबारकबाद देने एक दूसरे के घरों में लोग पहुंचे। ईद की नमाज को देखते हुए यातायात पुलिस ने ईदगाहों और मस्जिदों के आगे सुबह से ही चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी।

    अल्लाह की राह में कुर्बानी एक हकीकी मुहब्बत  : 

    ईद उल अजहा के मौके पर इस्लामी मामलों के जानकार सैय्यद असलम ने बताया कि हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की सुन्नत (अनुसरण) है। इसे ख़ालिक़ ए कायनात ने पसंद फरमाया और हर साहिबे ईमान जिसकी हैसियत हो, उसे कुर्बानी करना वाजिब है। मुसलमानों को रब्बुल आलमीन अल्लाह के अहकाम को पूरा करने और उसके हुक्म के लिए वफादार होने और अल्लाह की राह में अपनी महबूब चीज़ को कुर्बान करना एक हकीकी मुहब्बत है। मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप 2 में वाज के दौरान बताया गया कि इंसानियत का दर्द को समझे हर एक जहन्नुम (नरक) से बच जाए और दुनिया जाने के बाद हमेशा जन्नत में दाखिल कर दिया जाए। दुनिया में अच्छाई के मार्ग को अपनाएं , बुराईयों के रास्तों को छोड़ कर पड़ोसी, रिश्तेदार, मोहल्ले वासियों से सच्ची मुहब्बत होना चाहिए। मुस्लमानो को चाहिए कि पांच वक्त नमाज पढ़ने वाले बने, झूठ से बचें, धोखा देने से बचें लोगों ने एक दूसरे को गले लगाएं। मुल्क के अमन चैन खुशहाली और तरक्की की दुआएं लेकर लौटें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.