Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बुजुर्ग दंपति की उनके घर में बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
    क्राइम

    बुजुर्ग दंपति की उनके घर में बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित राम नगर एक्सटेंशन में देर रात डबल मर्डर से सनसनीखेज फैल गई. यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.

    पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. कॉल करने वाले वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता घर में बेहोश पड़े हैं और आशंका है कि उनकी मौत हो चुकी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत राम नगर एक्सटेंशन स्थित मकान पर पहुंची.

    मौके पर पहुंचने पर पुलिस को मकान की तीसरी मंजिल पर दो अलग-अलग कमरों में दो शव मिले. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय प्रवेश बंसल और 75 वर्षीय वीरेंद्र कुमार बंसल के रूप में हुई है. वीरेंद्र कुमार बंसल रिटायर शिक्षक थे, जबकि प्रवेश बंसल गृहिणी थीं.

    वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है. प्रारंभिक जांच के बाद मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. पूरे घटनास्थल की फोटोग्राफी भी कराई गई है.

    दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि लूट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

    फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच की जा रही है. इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…

    July 10, 2026

    12 वर्षीय मासूम पर ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी ने की हत्या

    July 10, 2026

    बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पर कई खुलासे,शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो…

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.