अंतर्राष्ट्रीय

एलन मस्क को मिली 1 ट्रिलियन डॉलर की छप्परफाड़ सैलरी तो रोबोट के साथ जमकर नाचे

अगर आपका सैलरी पैकेज आपके कुल नेटवर्थ का दोगुना कर दिया जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है खुशी में नाचने लगेंगे. अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है.  इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने अपने CEO एलन मस्क के लिए भारी वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है, जो 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इसके बाद मस्क टेक्सास में टेस्ला की वार्षिक आम बैठक में अपनी कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस के साथ ब्रेक डांस करते नजर आए और उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.

नए सैलरी पैकेज को मंजूरी मिलने के कुछ ही देर बाद, मस्क ने मंच पर कदम रखा और डांस मूव्स शुरू कर दिया. मंच पर मौजूद दो रोबोट ने उनके मूव्स की नकल की. यह मौक इस बात का भी प्रतीक है कि टेस्ला का भविष्य ऑप्टिमस से कितनी गहराई से जुड़ा हुआ है. मस्क के अनुसार ये रोबोट न सिर्फ एक दिन मैन्युफैक्चरिंग करेंगे बल्कि डिलीवरी और यहां तक ​​​​कि पर्सनल असिसटेंट के तौर पर भी काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button