Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»हौसले बुलंद, अपराधी तत्व पुलिस कर्मियों पर भी कर रहे हमले!
    राष्ट्रीय

    हौसले बुलंद, अपराधी तत्व पुलिस कर्मियों पर भी कर रहे हमले!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक ओर देश में हत्या, लूटपाट, बलात्कार जैसे अपराध जोरों पर हैं तो दूसरी ओर कानून की रखवाली पुलिस भी अपराधी तत्वों के हाथों सुरक्षित नहीं है और अपराधी तत्वों द्वारा छापेमारी करने के लिए जाने वाली पुलिस पर भी हमले किए जा रहे हैं। इनकी एक वर्ष की कुछ घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

    * 18 जनवरी, 2025 को ‘लुधियाना’ (पंजाब) के गांव ‘कमालपुर’ में एक आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर आरोपी के 12 साथियों ने तेज धार हथियारों से हमला करके एस.एच.ओ. समेत 4 पुलिस कर्मी घायल कर दिए।
    * 2 अप्रैल, 2025 को ‘सीकर’ (राजस्थान) के ‘अजीतगढ़’ में एक बदमाश को पकडऩे गई पुलिस पर बदमाश के साथियों ने हमला करके पुलिस की 3 गाडिय़ां तोड़ दीं व अनेक पुलिस जवानों को घायल कर दिया। 
    * 22 मई, 2025 को ‘बेगूसराय’ (बिहार) में ‘मल्हीपुर बिन टोली’ गांव में अवैध शराब के धंधेबाजों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला करके अनेक पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। 
    * 27 मई, 2025 को ‘गाजियाबाद’ (उत्तर प्रदेश) के ‘नाहल’ गांव में वाहन चोरी के 2 दर्जन से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर गैंगस्टर के साथियों ने हमला कर दिया और एक कांस्टेबल ‘सौरभ कुमार’ की गोली मार कर हत्या कर दी। 
    * 20 दिसम्बर, 2025 को ‘सुपौल’ (बिहार) में ‘त्रिवेणीगंज’ के ‘नरहा टोला’ में शराब के धंधेबाजों ने अवैध देसी शराब को नष्टï कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर हमला करके 1 सब इंस्पैक्टर सहित 4 पुलिस कर्मचारियों को घायल कर दिया व पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।  

    * 23 दिसम्बर, 2025 को ‘मऊ’ (उत्तर प्रदेश) में ‘रानीपुर’ थाना क्षेत्र के गांव ‘पिरुआ’ में धोखाधड़ी के आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर  आरोपी के साथियों ने हमला करके कई पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। 
    * 25 दिसम्बर, 2025 को ‘मेरठ’ (उत्तर प्रदेश) में विभिन्न मामलों में वांछित 3 आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम के सदस्यों को घेर कर दबंगों ने न केवल उनसे मारपीट की और उनकी गाड़ी तोड़ दी बल्कि एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। 
    * 31 दिसम्बर, 2025 को ‘समस्तीपुर’ (बिहार) में एक शराब तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर शराब के धंधेबाज और उसके साथियों ने पथराव करके एक दारोगा और पुलिस वाहन के ड्राइवर सहित 5 पुलिस कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
    * 9 जनवरी, 2026 को ‘पलवल’ (हरियाणा) के ‘मुंडकटी’ थाना क्षेत्र में अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस टीम को तस्कर और उसके परिजनों ने गालियां निकालने के अलावा उन पर चाकुओं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया और एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। 
    * 11 जनवरी, 2026 को ‘औरंगाबाद’ (बिहार) के ‘नथुनी बीघा’ गांव में शराब की गैर कानूनी बिक्री की सूचना मिलने पर छापा मारने पहुंची पुलिस की टीम पर शराब तस्कर के आदमियों ने चोर-चोर चिल्लाते हुए उन पर लाठी-ईंट और पत्थरों की बौछार कर दी जिससे 2 पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए तथा पुलिस की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

    * 11 जनवरी को ‘रतलाम’ (मध्य प्रदेश) में नशीले पदार्थों की चैकिंग के लिए एक कार को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर पथराव करके एक पुलिस कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। देश की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों पर हमले निश्चय ही अपराधी तत्वों के बढ़ रहे दु:साहस और कानून का डर समाप्त हो जाने का ही परिणाम हैं। अत: ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए कड़े प्रावधानों वाला कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि ऐसा करने वालों को कठोरतम दंड मिले। इससे अन्य अपराधियों को नसीहत मिलेगी और ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें

    November 26, 2026

    65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…

    November 26, 2026

    पैकेज्ड फूड पर अब लगाने होंगे हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट चेतावनी के लेबल, SC का फैसला

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.