भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर से हमला किया, तो भारतीय सेना बिना देर किए पाकिस्तान के आतंकवादियों को घुसकर मारेगी। इस संदर्भ में, भारतीय सेना ने रामचरितमानस की एक चौपाई का भी उल्लेख किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा, “विनय ना मानत जलधि गए तीन दिन बीति, बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति…”। यह चौपाई भगवान राम के गुस्से को व्यक्त करती है, जब समुद्र ने राम के विनम्र आग्रह के बावजूद लंका जाने का रास्ता देने से इनकार कर दिया था। तब भगवान राम गुस्से में कहते हैं कि बिना डर के कोई आज्ञा नहीं मानता, और अब समुद्र को तैसा ही सबक दिया जाएगा।
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor | On being asked about the message being conveyed by using Ramdhari Singh Dinkar’s poem in the video presentation, Air Marshal AK Bharti says, “…’विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति’..” pic.twitter.com/WBDdUI47oX
— ANI (@ANI) May 12, 2025
भारतीय सेना का यह संदेश स्पष्ट रूप से यह बताता है कि अब पाकिस्तान को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। सेना ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता “याचना नहीं अब रण होगा” से की, जिसमें संदेश दिया गया कि अब समय युद्ध का है, न कि दया की प्रार्थना का। भारतीय सेना अब पाकिस्तान को कभी भी न छोड़ने और आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

