Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    • अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद
    • Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…
    • एक फेफड़ा खराब हो जाए तो क्या इंसान जिंदा रह सकता है?
    • रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
    • दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला
    • कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
    • महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सरकार ने कमर्शियल और 5 KG सिलेंडर के दामों में की बढ़ोतरी, जानें कितनी हुई कीमत
    व्यापार

    सरकार ने कमर्शियल और 5 KG सिलेंडर के दामों में की बढ़ोतरी, जानें कितनी हुई कीमत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चुनावों के खत्म होने के साथ ही आम आदमी की परेशानियां बढ़ गई है। सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है जिससे व्यवसायिक लोगों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन शायद सिलेंडर के दामों में यह बदलाव कमर्शियल सिलेंडर तक ही सीमित नहीं है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आज से 5 किलो के सिलेंडर के भी दाम बढ़ने वाले है।

    261 रुपये की बढ़ोतरी हुई

    रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे व्यापारियों और अस्थायी उपयोग के लिए एलपीजी लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। इस श्रेणी के सिलेंडर अक्सर छोटे ढाबों, स्ट्रीट वेंडर्स और अस्थायी किचन में उपयोग किए जाते हैं। कीमत बढ़ने से इनकी ऑपरेटिंग लागत में इजाफा होगा, जिसका असर अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच सकता है।

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़े

    बता दें कि आज पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उनके लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। लगातार बढ़ती लागत के कारण इन सेक्टर्स में सर्विस चार्ज या फूड प्राइस बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हर महीने होने वाली इस रिवीजन प्रक्रिया का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ता है।

    अलग-अलग शहरों में इतने बढ़े दाम

    इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में यह कीमत 3,024 रुपये हो गई है, जो कि पहले 2,031 रुपये थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 2,208 से बढ़कर 3,202 कर दी गई है, यहां कीमत में 994 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं चेन्नई में पहले जो सिलेंडर 2,245.50 रुपये का मिलता था वह अब 3,237 रुपये का हो गया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण माना जा रहा है। 28 फरवरी को ईरान और अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक तीन बार सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…

    May 1, 2026

    रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

    May 1, 2026

     1 मई को शेयर बाजार रहेंगे बंद, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.