Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई थी बड़ी चोरी, GRP SP ने किया खुलासा
    क्राइम

    शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई थी बड़ी चोरी, GRP SP ने किया खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शिवनाथ एक्सप्रेस में एक महिला के बैग और iPhone चोरी होने के मामले में GRP एसपी श्वेता सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि भिलाई निवासी सोनू बैरागी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    जीआरपी एसपी ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि प्रार्थिया जहाबिया हुसैन (28 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर भा.न.सं. की धारा 305(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी. पूरा मामला मामला जीआरपी थाना बिलासपुर से शून्य डायरी (क्रमांक 0016/44/2025) के साथ भिलाई स्थानांतरित हुआ था.

    जिसमें नागपुर, महाराष्ट्र के ईतवारी क्षेत्र की रहने वाली जहाबिया हुसैन (पिता: इकबाल हुसैन, पता: फ्लैट नं. 102, गीतामनी कॉम्प्लेक्स, बंगाली पंजा रोड, मस्कासाथ, ईतवारी, नागपुर) ने बताया कि 16 जुलाई  को वह अपने परिवार के साथ शिवनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 18240) में ईतवारी से बिलासपुर की यात्रा कर रही थीं. उनका रिजर्वेशन कोच HA1, केबिन A, बर्थ नं. 1, 2, 3 में था. वे रात 11:30 बजे ट्रेन में सवार हुईं और अपना सामान टी-टेबल पर रखकर सो गईं. जब ट्रेन सुबह 4:40 बजे भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर रुकी, तब जहाबिया की नींद खुली. उन्होंने देखा कि उनका ब्राउन रंग का लेदर बैग और Apple iPhone 14 Plus (सीम नं. , IMEI नं. 35248) गायब है. बैग में ढाई तोले की दो सोने की चूड़ियां (कीमत करीब 2 लाख रुपये), 7,000 रुपये नकद, कोटक महिंद्रा और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो एटीएम कार्ड, कोटक महिंद्रा का क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और ITS कार्ड थे. iPhone की कीमत करीब 60,000 रुपये बताई गई है.

    चोर का पीछा, लेकिन कामयाबी नहीं

    जीआरपी सूत्रों के मुताबिक जहाबिया ने जीआऱपी को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी उम्र 30-35 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग साढ़े पांच फीट, और जिसने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहनी थी, बैग और फोन लेकर भाग रहा था. उनके भाई अली अकबर हुसैन ने चोर का पीछा किया, लेकिन चोर ने केबिन का दरवाजा बंद कर तेजी से भाग निकला.

    जहाबिया के आवेदन पर जीआरपी थाना बिलासपुर में शून्य डायरी दर्ज की गई थी, जिसे अब भिलाई जीआरपी थाना में असल अपराध के रूप में पंजीबद्ध किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

    November 5, 2026

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.