Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
    • मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
    • मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
    • मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
    • अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
    • मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
    • बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»खेत के बीच मिला अज्ञात शख्स का अधजला शव: जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
    क्राइम

    खेत के बीच मिला अज्ञात शख्स का अधजला शव: जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

    घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां लाकर अधजला स्थिति में रखा गया हो, क्योंकि आसपास के क्षेत्र में कोई जलने का निशान नहीं पाया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

    वहीं, पहचान कराने के प्रयास के तहत पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और स्थानीय लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में मृतक की तस्वीर साझा की जा रही है।

    पुलिस मामले को हत्या की आशंका के रूप में देख रही है और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक शव की विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…

    May 18, 2026

    iPhone गिफ्ट का लालच देकर महिला को बुलाया, फिर होटल लेजाकर किया दुष्कर्म

    May 18, 2026

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.