Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»Himachal Politics: जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू पर किया हमला, कहा- ‘अगर कांग्रेस से सरकार नहीं चल रही, तो छोड़ दे’
    राजनीति

    Himachal Politics: जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू पर किया हमला, कहा- ‘अगर कांग्रेस से सरकार नहीं चल रही, तो छोड़ दे’

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में अकुशल और भ्रष्ट सरकार है, जो केंद्र से पैसे न मिलने का भ्रम फैला रही है। नड्डा ने आरोप लगाया कि यह कुप्रबंधन की परिणति है और इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जिम्मेदार है।

    रविवार को गगल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नड्डा ने पूछा कि सुक्खू सरकार यह बताए कि कौन सा ऐसा पैसा था, जो केंद्र से हिमाचल को मिलना चाहिए था और नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार खुद प्रदेश को चला नहीं पा रही है और कुप्रबंधन का दोष दूसरों पर मढ़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस से सरकार नहीं चल रही है, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

    नड्डा ने यह भी कहा कि जब भी एनडीए का प्रधानमंत्री बना है, प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को विशेष पैकेज दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे खत्म कर दिया। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल का विकास फिर से शुरू हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र ने हिमाचल को आपदा राहत के तहत 1782 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनका वितरण सही तरीके से नहीं किया।

    नेशनल हेराल्ड पर भी नड्डा ने हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस समाचार पत्र को बिना छपे ही करोड़ों रुपये के विज्ञापन दे दिए और इसके लिए कोई उचित कारण नहीं बताया। नड्डा ने यह भी कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र ने भारी रकम मंजूर की थी, लेकिन राज्य सरकार ने उसे खर्च नहीं किया।

    नड्डा ने यह भी बताया कि राज्य में 12 क्रिटिकल केयर सेंटर दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई भी केंद्र शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सरकारें नहीं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल में रेलवे विस्तार के बारे में उन्होंने बताया कि गंभीरता से काम किया जा रहा है और चंबा में आकांक्षी जिला योजना के तहत प्रगति हुई है।

    नड्डा से जब पूछा गया कि क्या वह प्रदेश की राजनीति में आना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि वह जहां हैं, वहीं अच्छे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    उन्होंने केंद्र की ओर से हिमाचल के विकास के लिए दिए गए 11,806 करोड़ रुपये का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के लिए भारी मदद की है, लेकिन राज्य सरकार ने इस सहायता का सही तरीके से उपयोग नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.