Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
    • ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
    • रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
    • 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
    • उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
    • अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से, नीदरलैंड और बेल्जियम में होगा टूर्नामेंट, 19 को पाक से भिड़ेगा भारत
    खेल

    हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से, नीदरलैंड और बेल्जियम में होगा टूर्नामेंट, 19 को पाक से भिड़ेगा भारत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, मेंस और वूमंस हॉकी वल्र्ड कप 15 अगस्त से नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जाएगा। 30 अगस्त तक चलने वाले 16 टीमों के टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है। अब क्वार्टर फाइनल नहीं होंगे। भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। वल्र्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें चार पूल में बांटा गया है और हर पूल में चार-चार टीमें हैं।

    भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने भी शुरुआती पूल मैचों को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उनके मुताबिक, टॉप-2 में पहुंचना जरूरी है और आगे जाने वाली टीमों के बीच हुए मैच का नतीजा अगले चरण में भी अहम भूमिका निभाएगा। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में सबसे बड़ा बदलाव क्वार्टर फाइनल को हटाना है। शुरुआती चारों पूल से टॉप-2 टीमें अगले ग्रुप स्टेज में जाएंगी। यानी कुल आठ टीमें दूसरे चरण में पहुंचेंगी।

    30 अगस्त को फाइनल

    वल्र्ड कप 15 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा। सेमीफाइनल 28 और 29 अगस्त को होंगे। ब्रॉन्ज मेडल मैच 30 अगस्त को शाम 5:30 बजे और फाइनल रात आठ बजे खेला जाएगा।

    महिला हाकी वल्र्ड कप का फाइनल 29 को

    महिला हॉकी वल्र्ड कप भी 15 अगस्त से नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें और चार पूल होंगे। भारतीय महिला टीम को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। इसके बाद 18 अगस्त को अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। महिला वल्र्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वर्ल्ड कप 2027 के नए फॉर्मेट पर बवाल, ICC के फैसले से भडक़े स्कॉटलैंड-नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्ड

    August 11, 2026

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब

    August 10, 2026

    पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.