Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर बुलाया’, पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे असदुद्दीन ओवैसी
    राष्ट्रीय

    ‘गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर बुलाया’, पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे असदुद्दीन ओवैसी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, और सरकार इस बैठक में हमले से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी। कांग्रेस, सपा सहित विभिन्न दलों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। हालांकि, AIMIM पार्टी के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने छोटे दलों को बैठक में नहीं बुलाया। लेकिन अब ओवैसी ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है, और वह बैठक में भाग लेंगे।

    ओवैसी ने कहा, “गृह मंत्री ने मुझे फोन किया और पूछा कि मैं कहां हूं। उन्होंने मुझे बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है। मैं जल्द ही टिकट बुक करूंगा और दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में पहुंचूंगा।” इससे पहले, ओवैसी ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि संसद में सदस्यों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया जाए।

    #WATCH | | Hyderabad, Telangana: On the all-party meeting called over #PahalgamTerroristAttack, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, “The reason for which the all-party meeting is called is of national importance. The Home Minister just called me and asked where I am. He has asked… pic.twitter.com/MnKF9TjiEe

    — ANI (@ANI) April 24, 2025


    ओवैसी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने जानवरों से भी गिरी हुई हरकत की। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अल्लाह उन्हें सख्त सजा देगा और जो लोग उनके समर्थन में हैं, वो भी बर्बाद होंगे। वहाँ सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी, जहां इतने पर्यटक थे वहां पुलिस नहीं थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये आतंकवादी बॉर्डर कैसे पार कर आए? अगर ये पहलगाम तक पहुंच गए, तो श्रीनगर तक भी पहुंच सकते थे। हमें जवाबदेही तय करनी चाहिए और हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार इन अपराधियों को सजा दिलवाएगी।”

    सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में नेताओं को पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.