Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक
    • वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश
    • चुनाव में केरलम को होगा फायदा, मोदी ने अनूप को बताया अपना बायां हाथ
    • नवाज बना नवदुर्गा, रेप कर जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, महिला का सब लूटकर फरार
    • आंध्र प्रदेश के विजाग में कुत्तों का कब्रिस्तान…
    • मदुरै का अनोखा गांव, मुफ्त की चीजें ठुकराते है लोग, राजनीतिक विज्ञापन, पोस्टर्स-बैनर्स बैन
    • हुबली में लव जिहाद मामले से तनाव, 3 केस दर्ज, हिंदू संगठनों के हंगामे…
    • असम CM की पत्नी के पास मुस्लिम देशों के पासपोर्ट, पवन खेड़ा का बड़ा अटैक, हिमंत ने दिया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट
    तकनीकी

    आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Aadhaar father name update: अगर आपके आधार कार्ड में दी गई डिटेल्स पुरानी या गलत है, तो उसे अपडेट करना बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर पिता के नाम में गलती एक नॉर्मल समस्या है. इसे समय रहते ठीक कर लेना चाहिए ताकि आगे किसी भी सरकारी काम में परेशानी न हो. अच्छी बात ये है कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने इस प्रोसेस को आसान बना दिया है. अब आप अपने आधार कार्ड में पिता का नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से अपडेट या सुधार सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

    आधार में पिता का नाम सही होना क्यों जरूरी है?

    अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता का नाम गलत या स्पेलिंग में गड़बड़ी है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आगे चलकर यही छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है. चाहे PAN कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खोलना हो या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो, हर जगह सही डिटेल्स होना बहुत जरूरी है.असल में, आपका आधार आपकी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें दी गई डिटेल्स ही आपकी पहचान को वेरिफाई करने में काम आती हैं. इसलिए बेहतर है कि पिता का नाम सही और अपडेटेड हो, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

    आधार में पिता का नाम ऑनलाइन कैसे सही करें?

    • UIDAI पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं और अपने आधार नंबर व OTP की मदद से लॉगिन करें.
    • Update Aadhaar ऑप्शन चुनें: लॉगिन करने के बाद ‘Update Aadhaar Details (Online)’ पर क्लिक करें, जहां से आप अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं.
    • Father’s Name सेक्शन चुनें: अब ‘Father’s Name’ वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और यहां नाम बिल्कुल उसी तरह दर्ज करें, जैसा आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में लिखा है.
    • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अब आपको एक वैध डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, जो आपके माता-पिता से रिश्ते को साबित करता हो. जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, PAN कार्ड, पासपोर्ट या UIDAI द्वारा मान्य अन्य डॉक्यूमेंट.
    • रिक्वेस्ट सबमिट करें: सारी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और फिर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

    अपडेट कैसे ट्रैक करें?

    अगर आपने अपने Aadhaar में कोई अपडेट कराया है, तो उसका स्टेटस चेक करना बेहद आसान है. बस आपके पास जो URN (Update Request Number) मिला है, उसे UIDAI के पोर्टल पर डालकर आप आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि आपका अपडेट आमतौर पर 7-10 वर्किंग दिनों के अंदर प्रोसेस हो जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेक्स्ट-टू-वीडियो बनाने वाले टूल Sora के बंद होने की वजह आइ सामने , CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कारण

    April 4, 2026

    Airtel ने छुआ 65 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा, दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

    April 4, 2026

    नई Burgman Street 125 भारत में हुई लॉन्च, जाने नए फीचर्स और कीमत

    April 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.